फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर हाईवे किनारे फेंका शव, महिला समेत चार पर रिपोर्ट

Sun, 17 Mar 2019 07:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
वृंदावन के गांव सकराया के ग्रामीण की बेरहमी से हत्या करके शव को हाईवे पर संजय कॉलेज के पास गड्ढे में फेंका गया। ग्रामीण के सिर, पैर और आंखों पर चोटों के निशान हैं। जैंत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी। मृतक के बेटे ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


वृंदावन कोतवाली के गांव सकराया निवासी नत्थो (56) पुत्र कारे सिंह 15 मार्च को गांव के दो लोगों के साथ निकला। फिर घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। तलाश की, पर उसका सुराग नहीं लग सका। रविवार को नत्थो का शव संजय कॉलेज के पास गड्ढे में मिलने की सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। 

शरीर पर चोट के निशान

पुलिस की मानें तो मृतक के सिर, पैर और आंखों पर चोट के निशान हैं। मृतक के भतीजे हेमराज का आरोप है कि गांव के दो लोग उनके चाचा को ले गए थे। उसके बाद हत्या करके शव को हाईवे पर फेंका गया है। मृतक के बेटे प्रमोद ने महिला समेत चार के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


15 मार्च को गया नत्थो घर तो नहीं लौटा, पर उसे गांव में इसी शाम को देखा गया था। मृतक के परिजन जिन लोगों पर आरोप लगा रहे हैं, वह घर छोड़कर फरार हैं। कहीं ऐसा तो नहीं इन लोगों ने नत्थो की हत्या करके उसे सड़क हादसे का रूप दे दिया हो। उधर, भतीजे हेमराज का आरोप है कि उनके चाचा को गांव बाबूगढ़ के दो व्यक्तियों जान से मारने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें