फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छरूडू में 1. 650 किलो चरस के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। पुलिस ने दूसरे दिन भी चरस की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने कुल्लू-मनाली वामतट पर सेउबाग के पास छरूडू में एक व्यक्ति को एक किलो 650 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस का एक दल छरूडू में नाके पर था। इस दौरान आरोपी मदन लाल (41) निवासी खरोगी, डाकघर नग्गर, तहसील मनाली, जिला कुल्लू को तलाशी के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक किलो 650 ग्राम चरस बरामद की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने की। कहा कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही। उसे जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौर रहे कि शनिवार को भी पुलिस ने सैंज क्षेत्र के तहत आने वाले नौनू में एक किलो 965 ग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया था। कुल्लू में बड़ी मात्रा में हो रहे चरस कारोबार को लेकर अब लोगों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें