फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा फीरोजाबाद का सुखवीर गैंग

Tue, 27 Dec 2016 01:12 AM IST
पुलिस के हत्थे चढ़ा फीरोजाबाद का सुखवीर गैंग
विज्ञापन
हिसार पुलिस ने गिरफ्तार किया साइको किलर पहलवान
विज्ञापन
खंदौली थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार दोपहर फीरोजाबाद के सुखवीर गैंग के छह बदमाश गिरफ्तार कर लिए। इनके पास से चार तमंचे और एक पिस्टल बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि इन्हें खंदौली के बाजार में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। इनकी स्कार्पियो पर सपा का झंडा लगा हुआ था। इन्होंने पूछताछ में फीरोजाबाद के पशु व्यापारी के साथ चार महीने पहले खंदौली के ही मुड़ी चौराहे पर दस लाख की लूट का खुलासा किया है। बदमाशों पर लूट के दस से अधिक केस हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने इन्हें चेकिंग के दौरान एक सटीक सूचना पर पकड़ा। पड़ाव चौराहा पर बदमाशों के पहुंचने की सूचना थी। पुलिस ने बैरियर लगा दिए। तभी सपा का झंडा लगी सफेद स्कार्पियो पहुंची। थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सिविल ड्रेस में थी लेकिन उन्हें बैरियर पर खड़ा देख बदमाश भांप गए कि पुलिस ने जाल बिछाया है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बदमाश स्कार्पियो से निकलकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने हवाई फायर कर दिए। पुलिस ने भी गोली चलाई। इस पर वहां अफरा तफरी मच गई। इसके बाद उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि इन्होंने पूछताछ में लूट की कई घटनाओं को कुबूल किया है। इनमें सबसे प्रमुख फीरोजाबाद के पशु व्यापारी विकार और मोहसिन के साथ अगस्त में खंदौली के मुड़ी चौराहे पर हुई दस लाख की लूट है। वे अलीगढ़ से पशु बेचकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर था लूट का प्लान
खंदौली। पुलिस ने बताया कि बदमाशों का प्लान एक्सप्रेस वे पर बड़ी लूट करने का था। बदमाश कई दिन से रेकी भी कर रहे थे। व्यापारी को चिह्नित किया जा चुका था। उसका कैश आ रहा था। पुलिस को बदमाशों के प्लान की जानकारी लग गई। बदमाशों के मोबाइल फोन सर्विलांस पर थे। इसी के चलते सटीक सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें