फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस की 40 महिला सिपाहियों को परेशान कर रहा है एक सिरफिरा, व्हाट्सएप पर भेजता है गंदे संदेश

Fri, 04 Dec 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • रकाबगंज क्षेत्र की सिपाही की बेटी का बाजार में गुम हुए मोबाइल फोन से नंबर लेकर बनाया व्हाट्सएप ग्रुप 
  • 40 महिला सिपाहियों और 20 अन्य युवतियों को कॉल करके करता है परेशान, व्हाट्सएप पर भेजता है मैसेज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक सिरफिरा 40 महिला सिपाहियों सहित कई अन्य युवतियों को कॉल और गंदे संदेश भेजकर परेशान कर रहा है। उनका व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उन्हें अश्लील संदेश भेजता है। सिरफिरे को इनके मोबाइल फोन नंबर फिरोजाबाद के हेड कांस्टेबल की बेटी के गुम हुए फोन से मिले हैं। उसे यह मोबाइल मिल गया। 

विज्ञापन


हेड कांस्टेबल की बेटी पहले सिपाही थी, लेकिन बाद में पुलिस विभाग की नौकरी छोड़ टीचर बन गई। सीतापुर में की गई सिपाही की ट्रेनिंग के दौरान उसके बैच की युवतियों के मोबाइल नंबर भी उसके फोन में हैं। मामले की शिकायत एसपी क्राइम से की गई है। उन्होंने साइबर सेल को जांच सौंपी है।


रकाबगंज क्षेत्र निवासी हेड कांस्टेबल फिरोजाबाद के पचोखरा थाने में तैनात हैं। कुछ दिन बाद उनकी बेटी की शादी है। हेड कांस्टेबल ने साइबर सेल में प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें कहा कि बेटी 27 नवंबर को लुहार गली और बिजलीघर गई थी। रास्ते में उसका फोन गुम हो गया। आशंका है कि यह चोरी किया गया। फोन में सौ से अधिक युवतियों, रिश्तेदार, बहन और भाइयों के नंबर हैं। इसके अलावा बेटी के बैच की सिपाहियों के भी नंबर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही की बेटी बनकर करता है बात 

हेड कांस्टेबल ने बताया कि सिरफिरा अपनी पहचान नहीं बताता। वह उनकी बेटी बनकर बात करता है। बेटी ने अपना सिम ब्लॉक करा लिया। इसके बाद सिरफिरे ने अपना सिम डाल लिया है। बेटी ने एक व्हाट्स एप ग्रुप बना रखा था। उससे नंबर लेकर नया ग्रुप बना लिया। 

वह बेटी के नाम से अश्लील संदेश भेज रहा है। उसकी सहेलियों के उसके पास फोन आए, तब सिरफिरे की करतूत का पता चला। उसने अपने जिस नंबर से संदेश भेजे, उस पर फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं की। मैसेज करने पर उनकी बेटी बनकर ही जवाब देता है कि उसने नंबर बदल लिया है।  

200 का ग्रुप बनाया था, 140 छोड़ गए  

हेड कांस्टेबल ने बताया कि सिरफिरे ने व्हाट्सएप ग्रुप से 200 युवतियों और महिलाओं को जोड़ा था। ये सभी बेटी की सहेलियां और उनकी रिश्तेदार हैं। अश्लील संदेश देख इनमें से 140 ने बेटी को फोन कर जानकारी की। जब उन्हें पता चला तो उन्होंने ग्रुप छोड़ दिया। वह व्हाट्सएप कॉलिंग करता है। एप की मदद से युवती की आवाज में बात करता है। 

सिरफिरे ने खुद को फतेहाबाद का बताया 
हेड कांस्टेबल की बेटी ने एक मोबाइल नंबर से सिरफिरे को संदेश किया। उससे चैटिंग कर उसका पता पूछा तो उसने बताया कि वह फतेहाबाद का रहने वाला है। हेड कांस्टेबल ने इसकी जानकारी भी पुलिस को दे दी है। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें