फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे गड्ढे में गिरी बुलेट, दो युवकों की मौत, एक घायल

Sat, 19 Jan 2019 11:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में किरावली-कागारौल रोड पर शुक्रवार रात को एक बुलेट मोटर साइकिल बाइक गड्ढे में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बुलेट पर सवार तीसरा युवक भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

 
कागारौल के गांव दिगरौता स्थित गढ़ी सेहरतिया निवासी सोनवीर (25) पुत्र राजकुमार, चचेरा भाई श्याम सुंदर (28) पुत्र नरेंद्र और सोनवीर का साला संतोष किरावली गए थे। रात नौ बजे घर लौट रहे थे। तीनों बुलट बाइक पर थे। 

बाइक को सोनवीर चला रहा था। किरावली-कागारौल रोड पर मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों का कहना था कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी थी। 
विज्ञापन


घटनास्थल के पास ही सोनवीर के ताऊ के बेटे वेदप्रकाश की दुकान थी। जानकारी पर वो पहुंच गया। उसने पुलिस को सूचना दी। हादसे में सोनवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्यामसुंदर की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। संतोष घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

परिवार में मचा कोहराम

सोनवीर नोएडा की एक कंपनी में इलैक्ट्रीशियन था। वो छुट्टी पर आया था। तीनों काम से किरावली आए थे। श्यामसुंदर एक स्कूल में शिक्षक था। घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें