फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीपी के कुएं में उतरे दो मजदूर जहरीली गैस से मरे

Fri, 24 Jul 2015 02:04 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
धांधूपुरा में गुरुवार को यमुना एक्शन प्लान के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के परिसर में बने कुएं में फ्लश पंप सेट करने दो मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हो गई। दोनों मजदूरों के कुएं में गिरकर मरने के बाद भी प्लांट के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन

शाम सात बजे ग्रामीणों को जानकारी हुई तो उन्होंने एसटीपी को घेर लिया। उनका गुस्सा देखकर प्लांट के ठेकेदार और कर्मचारी भाग निकले। सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने क्रेन की मदद से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस मामले में ठेकेदार और सुपरवाइजर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घरवालों ने करंट लगने से मौत होने का आरोप लगाया है।
जल निगम द्वारा संचालित धांधूपुरा की मुख्य एसटीपी की देखरेख ठेकेदार सुधीर मिश्रा करते हैं। प्लांट में दर्जनभर से अधिक कर्मचारी और मजदूर कार्यरत हैं। सोहल्ला, सदर निवासी तिलक सिंह उर्फ ताले (25) पुत्र थान सिंह और रमपुरा, आँवला बरेली निवासी दिनेश (18) पुत्र मूलचंद भी तकरीबन दो माह से यहां काम कर रहे थे। दिनेश के चचेरे भाई पप्पू ने बताया कि ताले और दिनेश को परिसर में बने 20 फुट गहरे कुएं की सफाई करके फ्लश पंप सेट करने को उतारा गया था। सुबह 11 बजे दोनों कुएं में उतरे थे। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि कुएं में बन रही जहरीली गैस से उनका दम घुट गया। इसकी जानकारी उनके साथ सफाई कराने वाले मजदूरों को हुई तो उन्होंने ठेकेदार को बताया। लेकिन ठेकेदार ने दोनों को कुएं में ही पड़ा रहने दिया।
विज्ञापन

उन्हें निकालने की कोशिश नहीं की। इसके बाद बरेली के ही एक अन्य मजदूर महेश ने प्लांट के नजदीक घास काटने आए गांववालों को जानकारी दी। इसके बाद शाम सात बजे सैकड़ों ग्रामीणों ने एसटीपी पर पहुंचकर हंगामा किया।
ग्रामीणों के तेवर देखकर एसटीपी के सुपरवाइजर, ठेकेदार और अन्य कर्मचारी भाग निकले। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर सीओ सदर असीम चौधरी, ताजगंज, रकाबगंज और सदर की फोर्स मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। इसके बाद क्रेन की मदद से रात साढ़े आठ बजे दोनों के शव कुएं से निकाले जा सके। तिलक सिंह के परिवारीजनों ने बताया कि कुएं में करंट फैलने से दोनों की मौत हुई है। सीओ सदर ने बताया कि तिलक सिंह के साले नथोली की तहरीर पर सुपरवाइजर और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें