फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: विदेशी महिला को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में दोनों को लगी गोलियां

Fri, 09 Aug 2019 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा मार्ग स्थित तेहरा के जंगल में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पैर में गोली लगने से घायल दो बदमाशों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों के कब्जे से यमुना एक्सप्रेसवे पर जून माह में विदेशी महिला से हुई लूट का सामान बरामद हुआ है। गिरफ्तार दोनों बदमाश 25-25 हजार के इनामी हैं। 
विज्ञापन


बुधवार देर रात गश्त कर रही पुलिस को तेहरा के जंगल में बदमाशों के होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस एवं एसओजी टीम जैसे ही जंगल में पहुंची बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। 

इसमें अलीगढ़ के बेलोठ गांव निवासी रविंद्र उर्फ कमाऊ पुत्र कदम सिंह एवं धर्मेंद्र पुत्र श्यामवीर सिंह के पैर में गोली लग गई और वह जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इन दोनों पर 25-25 हजार का इनाम था। पुलिस ने 15 अमेरिकी डॉलर, 20 यूरो, पासपोर्ट, मोबाइल, 3 लेडीज पर्स, 3000 रुपये एवं दो तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि दोनों बदमाश शातिर लुटेरे हैं। इन्होंने गत नौ जून को यमुना एक्सप्रेसवे पर अमेरिकी महिला के साथ लूट की थी। इससे पहले चार जून को यमुना एक्सप्रेसवे पर बैट्री, रुपये व मोबाइल लूट की घटना को भी अंजाम दिया था। इनकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें