फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनकुमार पर हमले में दो शूटर और शामिल

Sun, 06 Dec 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सराफ धन कुमार जैन पर हमले के आरोपी शूटर रवि उर्फ टमाटर ने पुलिस कस्टडी रिमांड पर पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। उसने दो शूटरों के नाम भी बताए हैं। अब पुलिस फरार शूटरों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बता दें, धन कुमार जैन पर हमले की साजिश उनके दिवंगत भाई बब्बे के साले विशाल और उनकी फर्म सीबी चेन्स के पूर्व डिस्ट्रीब्यूटर अवधेश ने रची थी। इस मामले में पकड़े गए चार आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को रिमांड पर लिया था। अवधेश, विशाल और नरेंद्र को छह-छह घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद जेल में दाखिल किया था, जबकि शूटर रवि उर्फ टमाटर से 24 घंटे तक पुलिस ने पूछताछ की।
पुलिस ने बताया कि रवि को दो शूटरों की फोटो दिखाई गई। उसने उनकी पहचान वीनेश यादव और अश्वनी उर्फ सनी के रूप में की है। वह राजेश शेट्टी के साथी हैं। वह दोनों एटा के रहने वाले हैं। रवि ने बताया कि वह शूटर राजेश शेट्टी के संपर्क मेें था। जिला जेल में दोनों की मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने रवि की निशानदेही पर उसके घर से 35 हजार रुपये और श्मशान घाट के पास की झाड़ियों से मोबाइल बरामद किया है। मोबाइल मेें कई नंबर भी मिले हैं, जिनके बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस ने सुबह साढ़े सात बजे आरोपी को जेल में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें