फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट चेकिंग के हल्ले से  ट्रेन में भगदड़, यात्री की मौत 

Thu, 15 Dec 2016 12:54 AM IST
मजिस्ट्रेट चेकिंग के हल्ले से  ट्रेन में भगदड़, यात्री की मौत 
विज्ञापन
फतेहपुर में रेलवे स्टेशन पर हेडलाइट जलाकर आती ट्रेन। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच में बुधवार सुबह बिचपुरी स्टेशन के आउटर पर मजिस्ट्रेट चेकिंग का हल्ला मचने से भगदड़ मच गई। तभी कोच के गेट के पास खड़ा युवक गिर गया और ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। जीआरपी ने उसे एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव अरदाया, अछनेरा निवासी हरेश (20) पुत्र स्व. विजय सिंह शू फैक्ट्री में कर्मचारी था। दो दिन पहले अपनी ननिहाल बांदीकुई (राजस्थान) गया था। बुधवार तड़के टिकट लेने के  बाद बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन से आगरा आ रहा था। हरेश के रिश्तेदार कालीचरन ने बताया कि वह जनरल कोच के गेट के पास खड़ा था। सुबह ट्रेन बिचपुरी स्टेशन के आउटर पर पहुंची थी कि तभी मजिस्ट्रेट चेकिंग का हल्ला मच गया। इससे बेटिकट यात्रियों में भगदड़ मच गई। भीड़ का धक्का लगने से हरेश चलती ट्रेन से गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर व एक हाथ कट गया। एसएन अस्पताली में उसकी मौत हो गई। वाणिज्य प्रबंधक नीरज भटनागर ने बताया कि बुधवार सुबह अछनेरा में चेकिंग नहीं हुई थी। युवक की ट्रेन से गिरने से मौत की जानकारी मिली है। 

अकेला था कमाने वाला
आगरा। हरेश घर में अकेला कमाने वाला था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। छोटा भाई आकाश और छोटी बहन संगीता है। वे पढ़ाई करते हैं। हरेश की मौत की खबर से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उसकी मां मनोरमा सदमे में है। परिवार के सामने आर्थिक संकट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें