फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गैंग्स ऑफ कानपुर’ कर रहा सेना भर्ती में ‘ठगी का खेल’

Thu, 15 Dec 2016 12:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सेना भर्ती में ठगी के छह और मामले सामने आए
विज्ञापन
‘गैंग्स ऑफ कानपुर’  सेना भर्ती में ‘ठगी का खेल’ चला रहा है। इसका खुलासा खुद भुक्तभोगी लोग कर रहे हैं। धोखा खाये लोगों का कहना है कि कानपुर में रहने वाला प्रशांत नाम का शख्स सेना में नौकरी दिलाने के बदले पैसे लेकर लोगों को बेवकूफ बना रहा है। 
विज्ञापन

फतेहपुर के युवाओं को सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने के छह मामले और सामने आए हैं। यह भी कानपुर के प्रशांत की जालसाजी का शिकार हुए।  धोखाधड़ी का शिकार हुए युवाओं को सामने लाने वाली भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं कल्याण समिति ने एसपी बलिकरन यादव से मिलकर जांच व कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले की तहकीकात एएसपी से कराने की बात कही है।
बुधवार को फिर से सेना मेें भर्ती होेने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का नया मामला प्रकाश में आया। इस बार भी खुलासा भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं कल्याण समिति ने किया। चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली गांव के राजेश कुमार, आैंग थाना क्षेत्र के खरौली-मिराई गांव के राज कुमार यादव, खरौली-मिराई के ही रहने वाले राहुल सिंह यादव व मलखान सिंह, कानपुर देहात जिले के अकबरपुर थाने के भगवंतपुर गांव के अंकित कुमार और कानपुर देहात के  शिवली थाने के गुलजारी गांव के मुलायम सिंह ने बताया कि वह सभी कानपुर के व्यक्ति के संपर्क में आए। उसी के माध्यम से अन्य कई लोगों ने सेना में भर्ती के लिए रुपये जमा किए गए। समिति के अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी ने बताया कि ठगों का गिरोह युवाओं को ठग रहा है। इस गिरोह की पैठ जिले में काफी गहरी हो सकती है। गंभीरता से जांच कर गिरोह का भंडाफोड़ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें