फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैलेंद्र के परिवारीजनों की गिरफ्तारी की मांग उठाई

Sun, 05 Jul 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल के परिवारीजनों और रिश्तेदारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित व्यापारियों ने शनिवार को डीआईजी लक्ष्मी सिंह से गुहार लगाई। व्यापारियों का कहना था कि 31 मुकदमे दर्ज कराए जाने के बाद भी पुलिस शैलेंद्र के घरवालों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। डीआईजी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

बता दें, जालसाज शैलेंद्र शहर के सैकड़ों व्यापारियों के करोड़ों रुपये हड़पकर जेल की सलाखों के पीछे है। 31 मुकदमों के बाद भी एसआईटी ने नामजद शैलेंद्र के परिवारीजनों और रिश्तेदारों की गिरफ्तारी को कोई कदम उठाया है। इसको लेकर शनिवार को मुकदमे दर्ज कराने वाले विनय गर्ग, विनोद बंसल समेत कई व्यापारियों ने डीआईजी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि शैलेंद्र के पिता मुरारीलाल, भाई जितेंद्र और नितेंद्र के साथ ही ससुर सतीशचंद्र अग्रवाल की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। व्यापारियों का कहना था कि वे लोग धमका रहे हैं। डीआईजी ने उन्हें आश्वस्त किया कि धोखाधड़ी के सभी मामलों में तेजी से जांच चल रही है। जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें