फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस से गांजे की तस्करी, नशे की बड़ी खेप पकड़ी, युवती समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 07 Dec 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने ट्रेन रोककर पकड़े युवती समेत तीन गांजा तस्कर
  • आंध्र प्रदेश से 30 किलो गांजा लेकर चढ़े थे तस्कर, पहले भी सामने चुके हैं ट्रेनों के तस्करी के मामले 
विज्ञापन
आरपीएफ ने पकड़े गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारत से आने वाली ट्रेनों से गांजा की तस्करी थम नहीं रही। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं (राजकीय रेलवे पुलिस) जीआरपी की स्पेशल टीम ने रविवार को आगरा कैंट स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस को रोककर युवती समेत तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 30 किलो गांजा बरामद किया। तीनों दिल्ली के रहने वाले हैं। युवती को एक खेप के पांच हजार रुपये मिलते हैं।

विज्ञापन


जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह चक और आरपीएफ के वीके पचौरी ने बताया कि रविवार की सुबह सूचना मिली कि राजधानी एक्सप्रेस में गांजे की तस्करी की जा रही है। इस पर आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन को रोककर युवती समेत तीन लोगों को पकड़ा गया। राजधानी का आगरा कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं है। तलाशी में तीनों लोगों के पास से 30 किलो गांजा मिला। सभी अपने बैग में 10-10 किलो गांजा लेकर दिल्ली जा रहे थे। 


पूछताछ में युवती ने अपना नाम निधि निवासी सुल्तानपुरी झुग्गी बस्ती, दिल्ली, समीर उर्फ माही निवासी अमन विहार दिल्ली व रवि कुमार शर्मा निवासी अमन विहार दिल्ली बताए। यह तीनों आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद स्टेशन से गांजा लेकर ट्रेन में सवार हुए थे। जीआरपी कैंट थाने में तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी पकड़े जा चुके हैं तस्कर 

तस्कर ट्रेनों के एसी फर्स्ट क्लास कोच में सफर करके गांजा ला रहे हैं। इससे पहले भी आगरा कैंट पर ट्रेन से गांजा लाने वाले तस्कर और कैरियर पकड़े जा चुके हैं। आगरा कैंट स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ इन गाड़ियों से आने वाले यात्रियों की सघन चेकिंग कर रही है। इसे देखते हुए तस्करों ने लड़कियों और बच्चों को कैरियर बनाकर भेजना शुरू कर दिया।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें