फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: घर में घुसकर मिट्टी का तेल छिड़क महिला को लगाई आग, हमलावर फरार

Sun, 20 Jan 2019 01:21 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन लोगों ने घर में घुसकर एक महिला को आग के हवाले कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के पीछे लेनदेन का विवाद बताया गया है।   
विज्ञापन


घटना शनिवार रात की है। महिला का पति एक शादी समारोह में गया हुआ था। पड़ोस के लोगों ने आग से जली महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थाना फतेहाबाद में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। 

थाना क्षेत्र के ग्राम मीठपुरा निवासी बीपी सिंह पुत्र मुन्नालाल का लेनदेन का विवाद उसके गांव के ही कुछ लोगों से है। शनिवार की रात बीपी सिंह एक शादी में शामिल होने के लिए फिरोजाबाद के एक गांव में गया था। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पति समझकर खोला घर का दरवाजा

उसकी पत्नी गीता उम्र 30 वर्ष अपने दो बच्चों के साथ घर में अकेली थी। रात तकरीबन नौ बजे जवाहर और संजय निवासी ग्राम गट्टपुरा, फतेहाबाद तथा हरिओम निवासी मीठपुरा आए। इन तीनों ने दरवाजा खटखटाया। 

गीता ने अपने पति के आने की सोचकर दरवाजा खोल दिया। आरोप है कि दरवाजा खुलते ही इन तीनों ने गीता पर मिट्टी का तेल उड़ेल दिया और आग लगाकर भाग गए। गीता चीखते हुए सड़क पर आ गई। 

शोर शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई, तब तक गीता करीब 40 प्रतिशत जल चुकी थी। ग्रामीणों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना उसके पति बीपी सिंह को दी। 

पीड़ित महिला के पति ने तीनों आरोपी जवाहर, संजय और हरिओम के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मामले में एसपी देहात नित्यानंद राय का कहना है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें