फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भाजपा विधायक को मिला ये धमकी भरा मैसेज, दहशत में परिवार

Sat, 23 Sep 2017 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
भाजपा विधायक के आवास पर पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ आरएसएस के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला फाइल
विज्ञापन
फिरोजाबाद सदर से भाजपा विधायक मनीष असीजा के घर फायरिंग की घटना के बाद शुक्रवार की शाम उनके मोबाइल पर आए धमकी भरे संदेश ने नींद उड़ा दी। जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। एसएसपी डा. मनोज कुमार सिंह और एसपी सिटी सहित काफी फोर्स पहुंचा। 
विज्ञापन


विधायक के घर सुरक्षा बढ़ा दी। विधायक की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया। पूछताछ को दो लोगों को हिरासत में लिया है। आईजी रेंज आगरा राजा श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में विधायक से घटना के संबंध में जानकारी की।  

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के आर्यनगर निवासी सदर भाजपा विधायक मनीष असीजा के घर हुई फायरिंग की घटना की जांच करने में पुलिस की टीमें जुटी थी। पुलिस की टीमें तीन दिन बीतने के बाद किसी नतीजे पर नहीं पहुंचीं। शुक्रवार शाम 7.45 बजे नगर विधायक मनीष असीजा के मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज आया। 
विज्ञापन


एसएसपी डा.मनोज कुमार सिंह, एसपी सिटी राजेश सिंह, सीओ सिटी डा. अरुण कुमार व प्रभारी निरीक्षक उत्तर सोमपाल सैनी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक थाना उत्तर को अभियोग दर्ज करने के निर्देश दिए। 

सुरक्षा बढ़ाई

विधायक के घर की सुरक्षा को बढ़ा दी गई। जिस नंबर से मैसेज आया वह सिम थाना रसूलपुर के बरकतपुर निवासी हरीकिशन के नाम से आसफाबाद स्थित मोबाइल की दुकान से ली गई है। पुलिस ने हरीकिशन व जैननगर खेड़ा निवासी राहुल जैन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। 

इधर आगरा रेंज के नवागत आईजी राजा श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन पहुंचे। विधायक मनीष असीजा से घटना के संबंध में बातचीत की। एसएसपी को शीघ्र खुलाशा करने के निर्देश दिए। 

एसएसपी डा. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नगर विधायक मनीष असीजा को धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। मैसेज भेजने वालों के करीब टीमें पहुंच गई हैं। इसका शीघ्र अनावरण करेंगे। दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मोबाइल पर यह आया मैसेज

मनीष असीजा फोन नहीं उठा रहे हो, यह अच्छा नहीं है। कल तुम्हारा लड़का सुबह 9.05 बजे घर के बाहर खड़ा था, मैने खुद देखा, लगता है एक दो को मारना ही पड़ेगा। 
विज्ञापन

विधायक के परिवार को किया जा रहा टारगेट

नगर विधायक मनीष असीजा शहर में अक्सर बाइक पर ही कार्यक्रमों में आते जाते हैं। परिवार के लोगों का राजनीति से कोई वास्ता नहीं है। विधायक के दोनों बेटे और बेटी बाहर पढ़ रहे हैं। पत्नी घरेलू महिला हैं। परिवार में बुजुर्ग मां और बुआ रहती हैं। पहले आवास पर 19 सितंबर की रात को फायरिंग हुई।

लोगों का कहना है कि विधायक तो किसी न किसी के साथ बाइक ही आते-जाते हैं यदि उन्हें निशाना बनाना तो हमलावर कहीं भी निशाना बना सकते हैं। लेकिन जिस तरह से परिवार को टारगेट कर फायरिंग और एसएमएस किए गए हैं उसके पीछे आखिर क्या कारण है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें