फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से परेशान 13 छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ा, पुलिस ने नहीं सुनी तो डीजीपी को किया ट्वीट

Sat, 27 Jul 2019 04:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कोतवाली सिकंदरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव की 13 छात्राओं ने मनचलों के खौफ के कारण स्कूल जाना बंद कर दिया है। इनका स्कूल सिकंदरा क्षेत्र में ही है। रास्ते में मनचले इन छात्राओं से छेड़खानी करते हैं। 
विज्ञापन


छात्राओं ने एक संस्था के माध्यम से डीजीपी ओपी सिंह को ट्वीट कराकर इसकी जानकारी दी है। इससे पहले थाना पुलिस को सूचना दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीजीपी ने आगरा पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

शुक्रवार को इसी स्कूल में पुलिस के अभियान ऑपरेशन कवच के तहत कार्यक्रम था। नोडल प्रशिक्षक एवं समन्वयक महफूज संस्था नरेश पारस के अनुसार विद्यालय में छात्राओं ने बताया कि मनचलों की दहशत है
विज्ञापन

डीजीपी से शिकायत

नरेश पारस इसके बाद गांव गए। वहां उन छात्राओं से बात की जिन्होंने स्कूल छोड़ा है। सभी ने कहा कि अगर रास्ते में छेड़खानी बंद हो जाए तो वे फिर से स्कूल जाना चाहती हैं।  

इन छात्राओं ने कहा कि थाना पुलिस सुन नहीं रही, इस कारण हमारी बात डीजीपी तक पहुंचाओ। इसके बाद नरेश पारस की ओर से ट्वीट किया गया। स्कूल की शिक्षिकाओं का भी यही कहना है कि कई छात्राएं मनचलों के कारण स्कूल नहीं आ रही हैं।

केस-1
कक्षा सात की एक छात्रा ने बताया कि पांच जुलाई को वह विद्यालय से घर आ रही थी। रास्ते में बाइक सवार युवक ने छेड़खानी की। इसके बाद से स्कूल नहीं गई है।

केस-2
कक्षा छह की छात्रा का कहना है कि उसके साथ घटना अप्रैल में हुई। बाइक सवार युवक ने छेड़खानी की। उसे खींचकर ले जाने की कोशिश की। डर के कारण स्कूल छोड़ दिया।
विज्ञापन

कक्षा पांच तक ही पढ़ पा रहीं छात्राएं

बाईंपुर गढ़ी में प्राथमिक विद्यालय है। यहां पर छात्राएं कक्षा पांच तक पढ़ लेती हैं। आगे की पढ़ाई करने के लिए पांच किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। आने-जाने का साधन नहीं होने और छेड़छाड़ के कारण वह गांव से बाहर नहीं जाती हैं। इस कारण कई बालिकाएं कक्षा पांच के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी हैं।

एंटी रोमियो स्क्वैड एक दिन भी नहीं आया 

स्कूल की छात्राओं ने बताया कि स्कूल के बाहर एक दिन भी एंटी रोमियो स्क्वैड चेकिंग के लिए नहीं आया। रास्ते में भी कभी पुलिस गश्त करते नहीं मिली। इसी कारण मनचलों का दुस्साहस बढ़ रहा है। 

इस संबंध में एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। थाना पुलिस को गांव में भेजा जाएगा। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्राओं से भी बात की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें