फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल के यलो जोन की सुरक्षा में सेंध, पूर्वी गेट के पास हुई यह वारदात

Thu, 28 Feb 2019 08:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
विज्ञापन
ताजमहल के यलो जोन की सुरक्षा में चोरों ने सेंध लगा दी। पूर्वी गेट के पास एक मनी एक्सचेंज के ताले तोड़ दिए। इसके बाद 65000 रुपये चोरी कर लिए। चोर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गए हैं। चोरी की वारदात के बाद सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन


ताजमहल के पूर्वी गेट के पास रहने वाले राजेश गुप्ता की मनी एक्सचेंज है। यहां से पूर्वी गेट तकरीबन 120 मीटर की दूरी पर है। वहीं 50 मीटर की दूरी पर बैरियर लगा है। बुधवार रात तकरीबन दो बजे चार चोर आए। उन्होंने पहले दुकान के बाहर शटर के ताले काट दिए। 

इसके बाद तीन चोर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। मनी एक्सचेंज में रखे काउंटर की दराज को खोलकर 65000 रुपये चोरी कर लिए। चोर तकरीबन दो घंटे तक दुकान में रहे। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर

पुलिस ने जांच की, लेकिन चोरों के बारे में सुराग नहीं लग सका। चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरों ने दो बजे दुकान के शटर के ताले तोड़े। इसके बाद एक चोर ने अंदर प्रवेश किया। उसने अपना चेहरा रुमाल से ढक रखा था। 

इसके बाद दो चोर और आ गए। इनमें से एक ने सिर ढका हुआ है। चौथा चोर कैप पहनकर आया। उसने अपना चेहरा खुला रखा हुआ था। वह बाहर खड़ा होकर निगरानी भी कर रहा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे चोरों की पहचान में जुटी हुई है। 

यह कैसी सुरक्षा?

ताजमहल के यलो जोन में बैरियर लगाकर पुलिस तैनात रहती है। इसके अलावा रात में हर किसी को जाने की अनुमति नहीं होती है। क्षेत्र में दुकान के ताले तोड़कर चोरी की पहली घटना सामने आई है। मनी एक्सचेंज के पास ताज का पूर्वी गेट और दूसरी तरफ पुलिस का बैरियर भी है। 

इसके बावजूद चोर घुस आए। लोगों ने बताया कि बैरियर पर पुलिस रहती है। पुलिस की गश्त भी रहती है। पूर्वी गेट के पास कई एंपोरियम हैं, जिनको चोर निशाना बना सकते थे। इस घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें