फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने भाई की गोली मारकर की हत्या, फिर परिजनों ने किया ऐसा कि जानकर रह जाएंगे हैरान

Mon, 05 Feb 2018 09:43 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला खेरागढ़ (आगरा)
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के खेरागढ़ के ऊंटगिरि गांव में बड़े भाई ने अपने ग्राम प्रधान पिता की लाइसेंसी बंदूक से छोटे भाई की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने की कोशिश में लगे परिवार के सभी लोग मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर भाग गए। 
विज्ञापन


गांव ऊंटगिरि में ग्राम प्रधान घनश्याम के छोटे बेटे दीपक (18) की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना पर शनिवार शाम लगभग सात बजे पुलिस मौके पर पहुंची। तब परिवार के लोग शव को ठिकाने लगाने की कोशिश में लगे हुए थे। 

पुलिस को देख सभी घर से भाग गए। पुलिस ने मौके से घनश्याम की लाइसेंसी बंदूक और दीपक का खून से लथपथ शव बरामद किया। दीपक को उसके प्रधान पिता की लाइसेंसी बंदूक से दो गोली मारी गई थीं। 
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दीपक की हत्या किस बात को लेकर की गई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। दोनों भाइयों की शादी दो शादी सगी बहनों के साथ हुई थी। घटना के बाद गांव में सन्नाटा परसा हुआ है। 

इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि बड़े भाई मुनेंद्र उर्फ श्याम सिंह ने छोटे दीपक को दो गोली मारी है। इससे उसकी मौत हो गई है। 

पुलिस आरोपी व परिजनों की तलाश कर रही है। वारदात में प्रयुक्त बंदूक को बरामद कर लिया गया है। घटना की सूचना पर सीओ नरेंद्र कुमार राणा भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थे परिजन

ग्रामीणों की माने तो परिजन शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थे। गांव प्रधान गांव के बाहर बने स्कूल के पास रहते हैं। दीपक की हत्या क्यों की गई इसका कारण पता नहीं चल सका है। 

लेकिन दोपहर में दोनों भाइयों में झगड़ा जरूर हुआ था। हत्या के बाद परिजन गुपचुप तरीके से शव ठिकाने लगाती की तैयारी में थे लेकिन तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचते ही सभी भाग गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें