फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल खराब होने से सदमे  में आए किसान की मौत 

Fri, 06 May 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
परिवारीजन थाने पर लेकर पहुंचे शव, पुलिस ने नहीं कराया पोस्टमार्टम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। गांव मडौली में कपास की दो बीघा फसल खराब होने से सदमे में आए किसान पीतम सिंह (55) की मौत हो गई। परिवारीजन शव को थाने पर लेकर पहुंच गए। मगर, पुलिस ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।  
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी के गांव मडौली निवासी पीतम सिंह पुत्र रामप्रसाद की पांच बिसवा जमीन थी। पीतम भेज पर लेकर भी खेती करते थे। उन पर भूमि विकास बैंक का एक लाख रुपये कर्ज था। पीतम सिंह ने ग्राम प्रधान रोहन सिंह से दो बीघा भूमि लेकर एक महीने पहले कपास की फसल की थी। मगर, फसल खराब हो गई। गुरुवार को वह खेत पर आए। अचानक खेत में ही गिर गए। ग्रामीण पीतम सिंह को अस्पताल लेकर आए, जहां उन्हेें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की तीन बेटी और तीन बेटे हैं। परिवारीजनों ने बताया कि पिछले दिनों ओलावृष्टि में फसल खराब हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें