फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबरपुर में पुजारी की निर्ममता से हत्या

Wed, 24 Aug 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चार युवकों ने लाठी-डंडे और ईंट से पीट पीटकर ली जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदरा के बाबरपुर गांव में स्थित मंदिर में सोमवार देर रात पुजारी गौरीशंकर उर्फ बाबा ( 60) की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। मंदिर में ही शराब पी रहे चार युवकों से उनका विवाद हुआ था। आरोप है कि उन्होंने ही उन्हें लाठी -डंडों और ईंट से पीट पीटकर उनकी जान ले ली। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वजह अभी साफ नहीं हुई  है।
विज्ञापन

बाबा मूल रूप से प्रतापगढ़ केनचरोला के रहने वाले थे। 40 वर्षो से बाबरपुर केमंदिर में पुजारी थे। उनके पास कुछ नशेड़ी युवक आते थे। वहीं पर चिलम पीते थे। सोमवार रात को भी ऐसी ही चार युवक आए थे। उनके साथ किसी बात पर बाबा का विवाद हो गया।
हत्या की रिपोर्ट बाबा के दिल्ली से आई भतीजे संतोष यादव ने दर्ज कराई है। इसमें बताया गया है कि चारों युवक आपा खो बैठे और बाबा की जान ले ली। उधर, गांव के लोगों ने बताया कि युवक कई दिनों से मंदिर में आ रहे थे।  बाबा की हत्या के बाद मंदिर केपास रहने वाले युवक ने पुलिस को सूचना दी। रात एक बजे पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

-- 25 हजार के लिए ली जान
मौके से दो युवक हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक ने बताया है कि बाबा ने मंदिर में निर्माण कार्य के लिए ईंट मंगाई थी। उसका 25 हजार रुपये बकाया था। तगादा करने पर भी बाबा ने पैसा नहीं दिया। इसी बात पर उनकी हत्या की गई है। पुलिस की पूछताछ जारी है।
-- 15 दिन में दूसरी वारदात
मंदिर के अंदर पुजारी की हत्या की यह 15 दिन में दूसरी वारदात है। इससे पहले खंदौली के राम नगर में पुजारी सोरेन गिरी की हत्या पर करोड़ों कीमत की अष्ठधातु की मूर्तियां लूट ली गई थी। पुलिस ने इस केस का तीन दिन बाद खुलासा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें