ट्विंकल रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे घर से बाजार जाने को निकली
थी। घर नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने काफी तलाश भी किया। सोमवार को थाना
सिकंदरा में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। मंगलवार सुबह इंडस्ट्रियल एरिया
के 10 फुट गहरे नाले में उतराता शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस
ने शव को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया। किशोरी हरी सलवार और लाल छींटदार
कुर्ता पहने हुई थी। पास में कुछ ईंटें पड़ी थीं। नाले के किनारे लगे पेड़
से रस्सी भी बंधी मिली।
सिकंदरा पुलिस ने इसकी जानकारी होरीलाल को दी।
उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस में कपड़ों के आधार पर ट्विंकल की शिनाख्त की।
होरीलाल ने पुलिस को बताया कि उनका एक रिश्तेदार बेटी से फोन पर बात करता
था। वह रविवार को उसे मिलने घर भी आया था। ट्विंकल के जाते ही वह चला गया
था। ट्विंकल के लापता होने के बाद वह सामने नहीं आया है। रिश्तेदार के पिता
ने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिए। सीओ हरीपर्वत एके सिंह का कहना है कि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की
जाएगी।