फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली थी पर थी तो बेटी, किस जुर्म की मिली ये सजा

Mon, 10 Jul 2017 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
आग - फोटो : file
विज्ञापन
एटा में एक सोलह वर्षीय किशोरी की हत्या के बाद शव जलाने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाले कोई और नहीं बल्कि उसकी सौतेली मां और बाप हैं। हत्या में उसका बाबा भी शामिल बताया गया है। मामले में मृतका के मामा ने थाना मलावन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थाना मलावन क्षेत्र के गांव विरामपुर निवासी सोलह वर्षीय किशोरी अंजली रविवार को अपने घर पर मौजूद थी। उसी समय उसकी सौतेली मां नीलम, पिता ओमवीर और बाबा ने एक राय होकर उसकी संदिग्ध हालात में हत्या कर दी। आरोप है हत्या करने के बाद सौतेले माता-पिता ने सबूत मिटाने को लेकर किशोरी के शव को फूंक दिया। 

इसकी जानकारी जब लड़की के मामा रवेन्द्र पुत्र रामविलास निवासी नगला बैनी थाना जैथरा को हुई तो वह आनन-फानन में मलावन के विरामपुर में जा पहुंचा। जहां उसे किशोरी का शव नहीं मिला। जिसके बाद किशोरी के मामा ने थाना मलावन में सौतेली मां सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या एवं शव गायब करने की दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष हरीराम ने बताया कि प्रथम दृष्टतया जांच में किशोरी के फांसी लगा आत्महत्या करने के तथ्य सामने आए है। रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। किशोरी का पिता दिल्ली में रह कर ट्रक चलाता है, जबकि किशोरी की सैतेली मां और बाबा घर पर हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें