सीआईए ने चार युवकों से बरामद किए अवैध हथियार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस ने जिले में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर चार आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
सीआईए-1 की टीम ने नया बस अड्डा के सामने स्थित हुडा सिटी पार्क से गांव टिटौली निवासी नवीन उर्फ काला को काबू किया है। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। इसी तरह मोखरा मोड़ मदीना से गांव मुरादपुर टेकना निवासी अंकु श को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से भी एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। इसी तरह टीम ने गांव गरनावठी से गांव मुरादपुर टेकना निवासी सुमित उर्फ सीटू को एक देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार महम थाना पुलिस ने गांव निदाना से एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन कारतूस बरामद किये हैं। आरोपी की पहचान गांव निंदाना निवासी हरदीप उर्फ दीपू के रूप में हुई है।