फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कालेज में शिक्षक ने की छात्राओं से छेड़छाड़

Fri, 21 Aug 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुरा क्षेत्र के एक इंटर कालेज में शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उस पर दसवीं की छात्रा के साथ अश्लील बातें करने का संगीन आरोप लगा है। इसका पता चलने पर कालेज प्रबंधन ने उसे बर्खास्त कर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह कार्रवाई तब हुई जब पीड़ित छात्रा के परिवारीजनों ने विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया। उधर, इस घटना की जानकारी पर गुरुवार को कई और छात्राओं ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए। उनका कहना है कि आरोपी शिक्षक ने कई लड़कियों से अश्लील बातें की हैं, मगर डर के कारण किसी ने अपने परिवार को नहीं बताया है।
विज्ञापन


जगदीशपुरा क्षेत्र की रेखा ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी बबली (दोनों परिवर्तित नाम) जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा दस की छात्रा है। मंगलवार को क्लास रूम में हिंदी के शिक्षक  उसके पास पहुंचे और बुलाकर स्टाफ रूम में ले गए। इसके बाद उससे अश्लील बातें कीं। वह बहाने से बाहर आई। क्लास रूम में साथी छात्र-छात्राओं को यह बात बताई। बाद में एक छात्र ने बबली की मां को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी। बुधवार को छात्रा के मां और पिता स्कूल गए। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा उनसे यह कहा कि इतना बड़ा मामला नहीं है।

शिक्षक स्कूल नहीं आए हैं। अगर कोई शिकायत है तो उसे 15 दिन में दूर कर दिया जाएगा। मगर, रेखा शिक्षक को उनके सामने लाने की बात पर अड़ गईं। इस पर प्रबंधक ने दूसरे दिन बुलाया। गुरुवार दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी पर पहुंचे, लेकिन शिक्षक को नहीं बुलाया गया। इस पर परिवारीजनों ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस बुला ली। पीड़ित परिवारीजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वह एत्माद्दौला स्थित प्रकाश नगर का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, प्रबंधक ने बताया कि आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन




कैमरों से चलेगा पता
कालेज परिसर और क्लास में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। छात्रा को शिक्षक अपने रूम में लेकर गया था। यह सब कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। वहीं परिवारीजनों का आरोप है कि 15 अगस्त को आरोपी शिक्षक ने घर के मोबाइल नंबर पर मैसेज भी किए थे। इसमें घर के अन्य लोगों के बारे में पूछा था। उन्होंने पुलिस को मैसेज दिखाया।

शिक्षक की करतूत से रोष
घटना की जानकारी पर क्षेत्रीय पार्षद पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अन्य बच्चों के अभिभावक भी पहुंच गए। सभी बच्चियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें