फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अपराध हुआ तो निलंबन तय’

Sun, 07 Jun 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी जीआरपी गोपेशनाथ खन्ना ने कहा कि अनुभाग में अपराध नहीं होना चाहिए। ट्रेनों की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए एक ट्रेन में दो स्क्वायड तैनात किए जाएंगे। बैठक में आगरा, फीरोजाबाद, मथुरा, कोसी, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, इटावा आदि जगहों के थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी आए।
विज्ञापन

‘रॉकेट‘ बनेगा रक्षक
एसपी जीआरपी ने रॉकेट स्क्वाएड का गठन कर दिया है। प्रथम चरण में 12 टीम बनाई हैं। इसमें पांच आरक्षी, एक इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर शामिल रहेंगे। यह जीआरपी की स्पेशल टीम होगी।
1300 जीआरपी जवानों ने कराया बीमा
जीआरपी अनुभाग के सभी जवान व प्रभारी प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना से जुड़ गए हैं। एसपी जीआरपी ने एक साथ 1300 जवानों का बीमा कराया है। एसबीआई कर्मचारियों ने फार्म भरवाए।  ताकि दुर्घटना होने पर जवानों के परिवार को लाभ मिल सके। मेडीक्लेम योजना में भी पंजीकृत करा दिया।
विज्ञापन

लाइन में लगेगा एटीएम
बिजलीघर से लेकर बालूगंज तक कोई एटीएम न होने पर लोगों को परेशानी होती है। खासकर जीआरपी सिपाहियों को। इसी को ध्यान में रखते हुए लाइन के मुख्य मार्ग पर एटीएम लगाने की स्वीकृति मिल गई है। मंगलवार और शुक्रवार को लगाने वाली हाट में आने वाले लोगों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें