फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के साथ दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Jun 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/गरमपानी (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेतालघाट ब्लाक के दूरस्थ ग्राम हरिनगर थुवा ब्लाक में छात्रा से दुराचार के आरोपी को खैरना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि बीती 11 मई को छात्रा के परिजनों ने मझेड़ा स्थित पटवारी चौकी में तहरीर देकर हरिनगर थुवा ब्लाक निवासी विनोद कुमार के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। बाद में यह मामला राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


गोस्वामी ने बताया कि शनिवार को विनोद कुमार के हल्द्वानी स्थित रोडवेज बस अड्डे के पास होने की सूचना मिलने पर खैरना पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी को भवाली कोतवाली भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 506 एवं पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें