मथुरा में किशोरी से रेप के आरोपी दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पुलिस कर्मी यूपी-100 की पीआरवी पर तैनात थे। इनके खिलाफ बलात्कार का केस भी दर्ज कर लिया गया है।
बता दें कि मथुरा के थाना गोविंदनगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी का एक मंदिर पर आनाजाना था। यूपी-100 की पीआरवी पर तैनात दरोगा और सिपाही भी इसी क्षेत्र में किराए पर रहते थे। किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि सिपाही और दरोगा ने मंदिर में कई बार उनकी बेटी से अश्लील हरकतें की।
बेटी को जेल में बंद कराने की धमकी भी दी। आरोप है कि 20 सितंबर को अपनी छोटी बहन के साथ जा रही किशोरी को सिपाही बाइक पर बैठाकर ले गया। महाविद्या कालोनी में एक गेस्ट हाउस में किशोरी के साथ सिपाही ने दुष्कर्म किया। यह सब उसकी छोटी बहन ने देखा।