आगरा के सेवला स्थित एसएस पब्लिक स्कूल के कक्षा नौ के छात्र आसिफ खान (15) की शुक्रवार दोपहर उसी की स्कूल बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
वह ककुआ स्थित घर से पास के भाहई गांव में कोचिंग के लिए जा रहा था। उसका शव ककुआ-भाहई के बीच नाले के पास सरसों के खेत में मिला।
पुलिस को शक है कि वारदात कक्षा नौ में ही पढ़ने वाले उसी के साथी ने अंजाम दी है। दोनों कोचिंग साथ जाते थे। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
आसिफ के पिता सलीम का ककुआ में पुलिस चौकी के पास बैंड है। थोड़ी ही दूरी पर मकान है। आसिफ दोपहर दो बजे घर पहुंचा था। साढ़े तीन बजे घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए भाहई गांव में महेंद्र कोचिंग सेंटर पर जा रहा था।