शहर के एक कान्वेंट स्कूल की शिक्षिका के नाम से 11वीं के छात्र ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दी। छात्र शिक्षिका से ट्यूशन पढ़ता था। उनका मोबाइल नंबर और फोटो एडिट करके भी डाल दी। इस पर एस्कार्ट सर्विस लिखकर अश्लील बातें भी लिख दीं। मोबाइल नंबर एक पॉर्न वेबसाइट पर भी डाल दिया। दो महीने पहले शिक्षिका पर अंजान लोगों के कॉल आने शुरू हो गए। शिक्षिका ने एसएसपी से शिकायत की। साइबर क्राइम सेल ने जांच की तो मामला खुल गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाबालिग छात्र और उसके एक रिश्तेदार युवक को गिरफ्तार कर लिया।
मैनपुरी: महिला का जलता हुआ शव कुआं में मिलने से मची सनसनी, लॉकडाउन में हुई थी शादी
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के एक मोहल्ले की शिक्षिका रकाबगंज थाना क्षेत्र के एक कान्वेंट स्कूल में पढ़ाती हैं। दो महीने से उनके मोबाइल पर अंजान लोगों के कॉल आ रहे थे। लोग उनसे अश्लील बात करते थे। उनके बारे में गलत-गलत बोलते थे। इस पर शिक्षिका परेशान हो गईं, वह तनाव में रहने लगीं।
उन्होंने एसएसपी बबलू कुमार से शिकायत की। इस पर साइबर क्राइम सेल को जांच के आदेश किए गए। साइबर सेल को पता चला कि शिक्षिका का मोबाइल नंबर और फोटो फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर डाला गया था। इसके साथ एक पॉर्न वेबसाइट पर भी नंबर दिया गया। उन्हें एस्कार्ट सर्विस के लिए बताकर 1500 रुपये रेट भी लिखा गया है। इस कारण लोग कॉल कर रहे थे।