फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर हाउस में झगड़े के बाद तनाव

Tue, 14 Feb 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
जयपुर हाउस के आलोक नगर मेंविवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयपुर हाउस के आलोक नगर में मंगलवार दोपहर रसोई गैस सिलेंडर के वेंडर का एक युवक के साथ विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्षों के लोग आ गए। इनमें झगड़ा हो गया। इसके चलते तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि थोड़ी देर बाद ही शाहगंज थाना पुलिस ने दोनों में समझौता करा दिया। विवाद लोहामंडी के मनोज और आलोक नगर के नदीम उर्फ सोनू के बीच हुआ था। मनोज के दो सिलेंडर गिर गए थे। उसे पता नहीं चला था। इनमें से एक नदीम ने रख लिया। बाद में मनोज को किसी ने बताया कि  एक सिलेंडर नदीम के पास है। इस पर वह वहां पहुंच गया। नदीम ने सिलेंडर दे दिया। लेकिन जब मनोज ने आकर सिलेंडर गिने तो दो कम निकले। उसका शक नदीम पर गया। इस बार वह आठ दस लोगों को साथ लेकर पहुंचा। नदीम की ओर से भी लोग आ गए। उनमें झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाना ले आई। बाद में उनमें समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस छावनी बने रहे नामनेर और ईदगाह
ईदगाह की शाही मस्जिद के मैदान में सोमवार रात हुए सांप्रदायिक बवाल के मामले में दूसरे दिन भी तनाव के हालात रहे। नामनेर और ईदगाह में पूरे दिन दोनों समुदाय के लोग अलग-अलग इकट्ठा रहे। अधिकारियों ने हालात देखते हुए पूरे इलाके को पुलिस छावनी बनाए रखा। पीएसी भी तैनात कर दी गई है।
बता दें, नामनेर में शराब के ठेके पर पास के मोहननगर निवासी सोनू जाटव (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसे अचानक चक्कर आया और गिर पड़ा। इस दौरान उसके सिर में चोट लग गई और खून बहने लगा। आस पास के लोग समझे कि उसकी हत्या की गई है। खुराफातियों ने मौके का फायदा उठाकर हल्ला मचा दिया कि उसे ईदगाह के लोगों ने मारा है। यह अफवाह तेजी से फैली। इसके थोड़ी देर बाद ही ईदगाह की शाही मस्जिद के मैदान में दो दुकानों में आगजनी की गई। चार कारें और दो बाइकों में तोड़फोड़ की गई। आस पास पथराव किया गया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात संभाले थे। मंगलवार को भी तनाव बना रहा। नामनेर, ईदगाह, मोहननगर में बाजार तो खुले लेकिन सन्नाटा पसरा रहा। दोनों समुदाय के लोग अपने अपने मोहल्लों में इकट्ठा रहे। इस दौरान पुलिस गश्त करती रही।
विज्ञापन


हार्ट अटैक से हुई थी सोनू की मौत
कड़ी सुरक्षा के बीच एसएन मेडिकल कॉलेज में सोनू जाटव के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना आया है। उसके परिवार को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। उन लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है। उधर पुलिस सुरक्षा में सोनू के शव का अंतिम संस्कार किया गया। उसकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल रहे।

शराब के ठेकों पर लगाने होंगे कैमरे
आगरा। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि देसी और विदेशी मदिरा के सभी ठेकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस काम को कराने की जिम्मेदारी थाना प्रभारियों को दी गई है। इसके लिए तीन दिन का समय दिया गया है। बता दें, शराब के ठेके पर यह दूसरी घटना हुई है। इससे पहले बल्केश्वर में दो कर्मचारियों की हत्या की गई थी। इसके अलावा कई बार लूट भी हो चुकी हैं। शराब के ठेकों पर कई बार अपराधी भी पकड़े जा चुके हैं। इन सबके मद्देनजर कैमरे लगवाए जाने की कवायद की जा रही है।

बवाल में पुलिस ने दर्ज किए दो केस
ईदगाह में सोमवार रात हुए सांप्रदायिक बवाल के मामले में पुलिस ने दो केस दर्ज किए हैं। एक रकाबगंज थाना पुलिस ने अपनी ओर से लिखा है। दूसरा उन लोगों की तहरीर पर है, जिनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और दुकानों में आग लगाई गई। दोनों में 50-60 अज्ञात आरोपी हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी होना तो दूर पहचान तक नहीं हो पाई है। उधर, सर्वदलीय मुस्लिम संघर्ष समिति ने इस मामले में मंगलवार को पहले पंचायत की। इसके बाद शाम को सात बजे पदाधिकारी एसएसपी से उनके आवास पर मिले। इन लोगों ने बलवाइयों पर कार्रवाई की मांग की। इनका आरोप है कि  बवाल में राजनीति से जुड़े लोग भी शामिल रहे हैं। कई लोगों के नाम भी लिखकर दिए हैं। एसएसपी ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी से मिलने वालों में समिति के अध्यक्ष हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी, चेयरमैन हाजी असलम कुरैशी, मोहम्मद शरीफ  कुरैशी, हाजी बिलाल, मंजूर अहमद, अदनान, कामरान कुरैशी शामिल रहे। इनके साथ छावनी से सपा उम्मीदवार ममता टपलू भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें