फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआरियों से वसूली करके लौट आई स्पेशल टीम

Sat, 25 Jul 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल टीम में शामिल होते ही पुलिसकर्मी लुटेरे बनने में जरा देर नहीं लगाते। शहर में कई लूटकांड की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी हैं, लेकिन स्पेशल टीम जुआरियों से वसूली करने में लगी है। ताजा मामला इरादतनगर के गांव फूलपुर का है। टीम ने दो दिन पहले जुए के अड्डे पर छापा मारा। आठ-दस जुआरियों को भी पकड़ा। लाखों रुपये में सेटिंग के बाद जुआरियों को छोड़कर टीम लौट आई। गांव में एसओजी का छापा चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन

फूलपुर में शीले नाम का व्यक्ति नाल पर जुआ कराता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले आगरा से आई पुलिस की स्पेशल टीम ने गांव में ट्यूबवेल पर चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा। यहां दर्जनभर जुआरी दांव लगाने में व्यस्त थे। टीम ने पहुंचते ही कई जुआरियों को जमीन पर गिरा-गिराकर लाठी डंडों से पीटा। ट्यूबवेल की झोपड़ी को तहस नहस कर दिया। पिटाई से राजस्थान से आए एक जुआरी के पैर की हड्डी टूट गई। इसके बाद तो जुआरियों ने सिपाहियों के पैर पकड़ लिए। मान मनौव्वल की। उधर, पुलिस के छापे की खबर गांव तक पहुंची पर किसी की हिम्मत ट्यूबवेल पर जाने की नहीं हुई। तकरीबन एक घंटे तक टीम के सिपाहियों ने जुआरियों से सेटिंग की। मोटी रकम लेकर टीम लौट गई। पुलिस टीम के खाली हाथ लौटने पर ग्रामीणों को बड़ी हैरानी हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें