फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक सोमनाथ की तलाश में दबिश

Wed, 16 Sep 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी पर जानलेवा हमले और दहेज उत्पीड़न के मामले में वांटेड दिल्ली के आप विधायक और पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की तलाश में मंगलवार को दिल्ली पुलिस की टीम ने शहर में कई स्थानों पर दबिश दी। टीम ने आम आदमी पार्टी (आप) के दफ्तर में भी छापा मारा। सेक्टर एक में आप नेता कपिल वाजपेयी से भी पूछताछ की। कई घंटे तक छानबीन के बाद भी विधायक पुलिस के हाथ नहीं लगे। आगरा पुलिस को छापेमारी की भनक नहीं लगी। दिल्ली लौटने से पहले टीम ने जगदीशपुरा थाने में सूचना दी। एसएसपी राजेश डी मोड़क ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम ने आगरा पुलिस को जानकारी नहीं दी। कोई आमद भी नहीं कराई।
विज्ञापन

विधायक की पत्नी लिपिका ने द्वारिका नार्थ थाने में उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमला और गर्भपात का प्रयास आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस की 15 टीम उनकी तलाश में लगी हैं। दिल्ली पुलिस की आठ सदस्यीय टीम ने मंगलवार तड़के सेक्टर एक स्थित कपिल वाजपेयी के घर आई और उनसे पूछताछ की। इसके बाद  कारगिल चौराहा स्थित आप कार्यालय में दबिश दी। यहां कई नेताओं से पूछताछ की गई। दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि सोमनाथ की लोकेशन पिछले तीन दिन से आगरा के विभिन्न हिस्सों में मिल रही है। रविवार को जगदीशपुरा क्षेत्र में मिली थी। इसके अलावा न्यू आगरा और लोहामंडी में भी लोकेशन मिलीं। अब उनका मोबाइल स्विच ऑफ है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आप नेताओं ने बताया कि रविवार को सोमनाथ पार्टी के दफ्तर आए थे, जहां उनका स्वागत किया गया था। इसके बाद वह कहां गए, इसकी जानकारी नहीं है।

दिल्ली पुलिस ने की अभद्रता, तोड़फोड़
आप नेता कपिल वाजपेयी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम सुबह 5.30 बजे उनके घर पहुंची। उन्होंने बताया कि रविवार को सोमनाथ उनके घर आए थे। आरोप है कि ये बताने के बाद भी दिल्ली पुलिस ने उनसे अभद्रता की। सेक्टर पांच स्थित पार्टी के दफ्तर में भी सुधीर भारद्वाज से अभद्रता की। तोड़फोड़ की। कपिल का आरोप है कि ये सब केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया के इशारे पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें