फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों का सुराग नहीं, स्केच जारी

Tue, 29 Dec 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पॉश इलाके लॉयर्स कालोनी में तिकोनिया पार्क के पास रहने वाले यूनिवर्सिटी के लिपिक दिलावर सिंह के घर रविवार रात पड़ी डकैती में पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। सोमवार को हुलिए के आधार पर बदमाशों के स्केच तैयार कर मीडिया में जारी किए गए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इससे कोई न कोई सुराग जरूर मिल जाएगा। उधर, घटना की एफआईआर डकैती की धारा में ही दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मीटर ठीक करने के बहाने से घुसे बदमाशों में से पांच 25-35 साल के थे जबकि एक 40-45 का। सभी के चेहरे खुले थे। बात-बात पर गालियां दे रहे थे। मेरठ क्षेत्र की बोली बोल रहे थे। उन्हें शायद घर में 10 लाख मिलने की सूचना थी। कह रहे थे, मेरठ के बदमाश हैं, दस लाख लेकर ही जाएंगे।
पुलिस ने सोमवार सुबह कालोनी के घर-घर जाकर मालूम किया कि कहीं गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं या नहीं। जब कही नहीं मिले तो पीड़ितों को थाना बुलाकर हुलिए के आधार पर एक्सपर्ट से स्केच तैयार कराए गए। इसके अलावा न्यू आगरा और सिकंदरा क्षेत्र में घर में घुसकर लूट करने वाले गिरोह के सदस्यों के बारे में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

कई बदमाश जेल से बाहर बताए गए हैं। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया है। बता दें, बदमाश सोने की तीन चेन, दो अंगूठी, चांदी की एक  पायजेब, 17 हजार कैश, लाइसेंसी असलाह के 45 कारतूस लूट ले गए थे।
उधर, वारदात से कॉलोनी में दहशत है। सोमवार को कालोनी में सन्नाटा रहा। शाम को लोगों ने गेट बंद रखे। आम तौर पर यहां देर रात तक चहल-पहल रहती है लेकिन वारदात के चलते खौफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें