फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चांदी किंग’ को घर के बाहर गोली मारी

Mon, 23 Nov 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में एक के बाद एक सराफा कारोबारियों को निशाना बना रहे बदमाशों ने रविवार रात 9:45 बजे आगरा सराफा एसोसिएशन के महामंत्री धन कुमार जैन उर्फ धन्नू को उनके घर के ठीक सामने गोली मार दी। पुलिस से मिले गनर के अलावाप्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड भी उनके साथ था।
विज्ञापन

इसके बावजूद दो बाइक पर आए पिस्टलों से लैस बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया। उन्हें गंभीर हालत में जीजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने उनके गनर पर भी फायर किया। वह बाल बाल बचा। निजी गार्ड के गोली चलाने पर बदमाश फायर करते भाग निकले।
चांदी किंग के नाम से मशहूर धन्नू किनारी बाजार में अपने शोरूम सीवी चेन्स को बंद कराके लगभग 300 मीटर दूर फुलट्टी स्थित घर के गेट पर कार से पहुंचे ही थे कि सामने से आए बदमाशों ने घेर लिया। उनके साथ कार में भाई नेम कुमार जैन भी बैठे थे। गनर कुशल प्रताप आगे की सीट पर था।
विज्ञापन

 कार खेरिया मोड़ निवासी जीतू चला रहा था। पीछे बाइक पर फर्म का कर्मचारी ब्रजेश पचौरी और निजी गार्ड जितेंद्र आ रहे थे। जैसे ही धन्नू कार से उतरे, एक बदमाश ने सामने आकर गोली चला दी जो उनके पेट में लगी। कुशल ने जैसे ही कार्बाइन सीधी की, एक  गोली उसे मारी गई, जो उसके पास से गुजरी। यह देख जितेंद्र ने राइफल से फायर किए। इस पर बदमाश थाना एमएम गेट के सामने से फायर करते हुए भाग निकले। घायल धन्नू को अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। देर रात तक उनका आपरेशन जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें