फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजार के पास अवैध कब्जे की कोशिश

Sat, 23 Jan 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी में पुरातत्व विभाग की शाही दीवार के ग्वालियर गेट के समीप बनी मजार के पास जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जे का मामला सामने आने पर हड़कंप मच गया। शुक्रवार को मामले की जानकारी होने पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना देकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना है कि मजार का सेवादार खेतों को जाने वाले आम रस्ते पर पक्की दीवार बनाकर अवैध कब्जा कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर बजरंग दल के विक्रांत फौजदार, रामनिवास, कल्ला सिंह, हरेश आदि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना देते हुए दीवार का निर्माण कार्य रुकवा दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस सेवादार को थाने ले गई। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुरातत्व विभाग के सीए मंजर अली ने एसआईएस के गार्डों को मौके पर भेजकर निर्माण को तुड़वा दिया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आम रस्ते पर निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, शहर के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें