फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदरा में महिला की गला काटकर हत्या

Fri, 14 Aug 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा थाने के सामने स्थित चौपाल गली में गुरुवार तड़के मंगेतर ने महिला को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। परिवारीजनों ने बताया कि युवक ने महिला को बुधवार रात दस हजार रुपये की मदद करने के बहाने अपने कमरे पर बुलाया। रात में वहीं पर रोक लिया। महिला का भाई भी साथ था, जिसे घर के बाहर भेज दिया था। वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

सिकंदरा के दहतोरा निवासी सलोनी शर्मा (27) की शादी धौलपुर के बाड़ी बसेरी निवासी पप्पू के साथ हुई थी। पप्पू की कुछ साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई। तब से सलोनी मायके में दो बच्चों के साथ रह रही थी। उसकी मां हेमलता ने बताया कि सलोनी का रिश्ता फतेहपुरी सीकरी निवासी अशोक से तय कर दिया था। अशोक ने अपना सही पता नहीं बताया था। अपने मां-बाप से भी नहीं मिलवाया। इस कारण उन्होंने शादी नहीं की। वह सिकंदरा थाने के सामने चौपाल गली में सोरन सिंह के मकान में किराए पर रह रहा था। अशोक घर पर भी आता-जाता था, मगर एक साल पहले उससे झगड़ा होने पर मिलना-जुलना बंद कर दिया। 15 दिन पहले सलोनी के भाई मोहित की तबियत खराब हो गई थी। इस कारण उसने अपना एक्टिवा स्कूटरे शाहगंज की एक महिला के पास गिरवीं रखकर दस हजार रुपये उधार लिए थे।  
तीन दिन पहले अशोक ने सलोनी से फोन पर बात करना शुरू कर दिया। उसने दस हजार रुपये उधार देने की बात कही। बुधवार रात आठ बजे फोन करके बुला लिया। सलोनी के साथ उसका भाई अनिकेत भी आया था। सिकंदरा पर मिलने के बाद दोनों अशोक के घर पर चले गए। रात होने पर वहीं पर रुक गए। अनिकेत ने बताया कि रात तकरीबन तीन बजे बिजली जाने पर तीनों छत पर सोने चले गए। गुरुवार तड़के अशोक ने अनिकेत को शौच के लिए पानी की बोतल लाने के लिए जगाया। इसके बाद सलोनी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करके फरार हो गया। अनिकेत लौटा तो छत पर खून देखा। चादर हटाया तो उसकी बहन का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसने घटना की जानकारी थाना सिकंदरा में दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मां के नहीं रुक रहे आंसू
सलोनी की मां हेमलता ने बताया कि बेटी के दो बच्चे सूरज (6) और अभिषेक (4) हैं। वह किसी तरह आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेच कर घर का खर्च चला रही है। सलोनी की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर थी। उसकी मौत से अब उसके बच्चों का क्या होगा। सलोनी चार बहनों में दूसरे नंबर की है। एक बहन पूनम की शादी नहीं हुई है।

मकान मालिक की लापरवाही
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक का घर फतेहपुर सीकरी में होने की जानकारी मिली है। मकान मालिक ने भी उसे किराये पर रखने से पहले उसके बारे में पड़ताल नहीं की। उसकी गिरफ्तारी के लिए फतेहपुर सीकरी टीम गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें