फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा नियंत्रण योजना लागू, छावनी बना शमसाबाद

Fri, 04 Sep 2015 02:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद में बलवे के बाद बाजार पूरी तरह बंद हो गए। बलवे के बाद आईजी डीसी मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कस्बे में सेक्टर स्कीम लागू करके पुलिस बल तैनात किया है। शमसाबाद में दो एएसपी, चार सीओ, देहात के सभी थानों की फोर्स, पीएसी के जवान लगाए गए हैं। एसएसपी राजेश डी मोड़क देर रात तक कैंप किए हुए हैं।
विज्ञापन

शमसाबाद में तनातनी के बाद दोपहर 12 बजे तक अधिकांश कस्बे का बाजार बंद हो गया था। दोपहर तीन बजे पथराव होने के बाद समूचे कस्बे के बाजार बंद हो गए। पुलिस की गाड़ियां कस्बे में धारा 144 लागू होने का ऐलान कर रही थीं। डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि कस्बे में सेक्टर स्कीम लागू करके पुलिस बल तैनात किया गया है। देहात के सभी थानों के एसओ, इंस्पेक्टरों के साथ ही चार सर्किलों के क्षेत्राधिकारी, एसपीआरए पूर्वी केपी यादव व बबीता साहू, एएसपी सोमेन वर्मा, सलमान ताज पाटिल, पीएसी के जवानों को लगाया गया है। एक कंपनी आरएएफ और फीरोजाबाद से दो कंपनी पीएसी और टूंडला सर्किल के सीओ समेत अन्य पुलिस बल को बुलाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें