फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहसः घर में घुसकर ननद और भाभी से किया दुष्कर्म, आरोपी हुए फरार

Sat, 07 Nov 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

आरोप है कि देर रात करीब 12 बजे हिमांशु पुत्र उदय सिंह और नीरज पुत्र मुकुट सिंह छत के रास्ते घर में घुस आए। आरोपियों ने महिलाओं के घर में अकेला होने का फायदा उठाते हुए पकड़ लिया। आरोपियों ने दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जनपद के करहल थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात एक घर में घुसे आरोपियों ने ननद और भाभी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद एक पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीड़िताओं का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गुरुवार की रात अपनी ननद के साथ सो रही थी। आरोप है कि देर रात करीब 12 बजे हिमांशु पुत्र उदय सिंह और नीरज पुत्र मुकुट सिंह छत के रास्ते घर में घुस आए। आरोपियों ने महिलाओं के घर में अकेला होने का फायदा उठाते हुए पकड़ लिया। आरोपियों ने दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घर के बाहर जमा हो गए। इस बीच मौका पाकर दोनों आरोपी वहां से भाग निकले।

सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने पीड़िताओं से जानकारी ली। वहीं आरोपियों की तलाश की, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही तलाश शुरू कर दी है। वहीं थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं का मेडिकल कराया है। प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के साथ युवक ने की छेड़छाड़

घिरोर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ की। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता मां ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की सुबह पुत्री पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार के यहां जा रही थी। तभी रास्ते में गांव निवासी आरोपी ने रोक लिया।

पुत्री के साथ छेड़खानी करने लगा। चीख पुकार सुनकर पास ही रह रहा भतीजा वहां आया तो आरोपी भाग गया। मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह का कहना है कि आरोपी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोषी को जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें