फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने दिया धोखाः हरियाणा की युवती से मथुरा में धर्मशाला में दुष्कर्म, ऐसे बुना 'जाल'

Mon, 05 Oct 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

युवती का आरोप है कि युवक ने एक धर्मशाला में एक अक्तूबर की रात को उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने इसकी शिकायत गोवर्धन थाने पर पहुंचकर की। गोवर्धन थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। उसने धर्मशाला का नाम ठीक नहीं बताया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन में फेसबुक पर चैटिंग के जाल में उलझकर फरीदाबाद की युवती गोवर्धन आ गई। जहां पर चैट करने वाले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन


कस्बा जैंत वृंदावन निवासी अर्जुन विगत छह माह से फरीदाबाद की युवती से फेसबुक पर चैट करता था। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई और अर्जुन ने युवती को गोवर्धन बुला लिया। युवती का आरोप है कि युवक ने एक धर्मशाला में एक अक्तूबर की रात को उसके साथ दुष्कर्म किया।


युवती ने इसकी शिकायत गोवर्धन थाने पर पहुंचकर की। गोवर्धन थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। उसने धर्मशाला का नाम ठीक नहीं बताया है। युवती को फिर से घटनास्थल पर ले जाकर जांच की जाएगी। वहीं एसपी देहात श्रीश चन्द्र ने बताया कि दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इससे पहले विगत मंगलवार रात हरियाणा नूंह मेवात निवासी विवाहिता के साथ सतोहा के निकट गेस्ट हाउस में दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। बताया गया 

हरियाणा नूंह मेवात निवासी विवाहिता अपने परिवार के साथ कहीं जा रही थी। रास्ते में सतोहा के पास उनकी कार खराब हो गई। जिसके चलते वह निकट ही एक गेस्ट हाउस में रुके। रात को विवाहिता पानी पीने के लिए कमरे से बाहर निकली। 

पानी पिलाने के बहाने गार्ड के रूप में मौजूद गेस्ट हाउस संचालक का परिजन जगन पुत्र लोहरे तथा चाचा नाहर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। जिसकी जानकारी रात में ही महिला ने अपने परिजन को दे दी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें