फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा से यौन शोषण, भड़के भाजपाई

Fri, 11 Mar 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोपी को चप्पल से धुना, पुलिस को सौंपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 नाई की मंडी के मुवीनुद्दीन पर आरोप है कि  उसने जगदीशपुरा क्षेत्र की दूसरे समुदाय की विधवा महिला का यौन शोषण किया। उसने अपना धर्म छुपाते हुए नाम मोनू बताया। शादीशुदा होते हुए खुद को अविवाहित बताता रहा। इसका भांडा फूट जाने पर गुरुवार को महिला ने पहले लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। बीच सड़क पर उसे चप्पलों से जमकर धुना। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। उधर इसका पता चलते ही भाजपाई और बजरंगी पहुंच गए। उन्होंने मामले को लव जेहाद बताकर जगदीशपुरा थाना पर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी संजना (परिवर्तित नाम) के पति की मौत हो चुकी है। उसकी दो बेटियां हैं। संजना सितंबर 2014 में शाहगंज स्थित एक हास्पिटल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करने गई थी। हास्पिटल के कंपाउंडर मुवीनुद्दीन से उसकी दोस्ती हो गई। उसने खुद के दूसरे समुदाय का होने की बात भी छिपाई। नाम मोनू बताया। आरोप है कि मोनू ने उससे शादी का वायदा किया।
इसके बाद घर आने-जाने लगा। इस बीच उसकी बेटियों को भी अपनाने की बात कही। 12 मई 2015 को उसकी नौकरी भी छुड़वा दी। इसके बाद उसकी जमा पूंजी के तकरीबन दो लाख रुपये भी थोड़ा-थोड़ा करके ले लिए। दिसंबर 2015 में वह गर्भवती हो गई। जब इसकी भनक मोनू को हुई तो उसने खाने मेें दवाई मिलाकर खिला दीं। इससे उसका गर्भपात हो गया। जनवरी में उसे पता चला कि मोनू पहले से शादीशुदा है।
विज्ञापन

उधर, मोनू के प्रेम संबंधों की भनक उसकी पत्नी को भी हो गई। वह सरकारी टीचर है। मोनू से उसकी शादी को सात साल हो चुके हैं। गुरुवार को वह संजना के घर पहुंच गई। फिर बहाने से मोनू को भी घर बुला लिया।
आरोप है कि मोनू संजना की पिटाई करने लगा। हंगामा देख उसकी पत्नी बेहोश हो गई। वहां भीड़ जमा हो गई। संजना ने लोगों की मदद से चप्पलोें से मोनू की पिटाई लगाई। उसे आवास विकास कालोनी चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।
इसका पता चलने पर बीजेपी नेत्री पायल सिंह और बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंच गए। मोनू की पत्नी के घरवाले भी आ गए। इस पर पुलिस उसे थाना पर ले आई। बाद में सीओ लोहामंडी राजेंद्र यादव आ गए। भाजपाइयों और बजरंगियों ने थाना जगदीशपुरा पर हंगामा किया। पायल सिंह का कहना है कि लड़कियों को आए दिन लव जेहाद का शिकार बनाया जा रहा है।  इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें