फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट के लिए कुख्यात हुआ यह होटल, शिकायत पर भी अधिकारी मौन

Wed, 30 Aug 2017 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
sex racket
विज्ञापन
आगरा के सिकंदरा स्थित होटल सैक्स रैकेट के लिए कुख्यात हो चुका है। होटल में चल रही गतिविधियों से उसके आसपास कालोनियों में रहने वाले लोग भी परेशान हैं। कई बार होटल की शिकायत अधिकारियों के पास पहुंच चुकी है लेकिन आज तक होटल पर कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा के सिकंदरा स्थित होटल जागृति में सेक्स रैकेट चलने की शिकायत लेकर लोग एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह के पास पहुंचे। लोगों का कहना है कि होटल में छापेमारी के दौरान यहां सेक्स रैकेट पकड़ा जा चुका है। इसके बावजूद होटल मालिक खुलेआम घूम रहा है।
 
स्‍थानीय लोगों का आरोप है कि होटल में कुछ दिन पहले भी युवकों ने एक सिपाही के साथ मारपीट कर दी थी। बाद में एक युवक और युवती को पकड़ लिया गया था। पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। होटल में सेक्स रैकेट की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही। 
विज्ञापन


दो दिन पहले भी लोगों ने एसपी सिटी से शिकायत की थी। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि होटल में सेक्स रैकेट की शिकायत मिली है। होटल को सील करने के लिए संबंधित विभाग को पहले भी रिपोर्ट भेजी थी। अब फिर से रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें