फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाना गैंगरेप का आरोपी रसोइया भी गिरफ्तार

Mon, 18 Sep 2017 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मथुरा के बरसाना में एक प्रसिद्ध धार्मिक स्‍थल पर महिला से गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के दूसरे दिन ही दबोच लिया था, जबकि दूसरा फरार था। सोमवार को पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। 
विज्ञापन


बता दें कि उड़ीसा की रहने वाली 40 वर्षीय महिला राधाष्टमी पर मथुरा होकर बरसाना में दर्शन के लिए आई थी। उसके बाद वह यहीं रुक गई। रात को वह एक धार्मिक स्‍थल के परिसर में ही रुका करती थी। सुबह वहां आने वाले श्रद्धालु भीख में जो उसे दे देते हैं उससे ही दो वक्त की रोटी का गुजारा हो जाता है। 

बीती 11 सितंबर को महिला धार्मिक स्‍थल के हॉल में सोई हुई थी। रात को करीब 10 बजे वहां का चौकीदार और रसोइया हॉल में घुस आए और सो रही महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद दोनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। होश आने पर महिला ने दोनों को पहचान भी लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। जब पुलिस ने शिकायत की तो पुलिस ने धर्मस्‍थल के हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकाले। फुटेज में घटना की पुष्टि हो रही है। शुक्रवार 15 सितंबर को पुलिस ने गैंगरेप के आरोपियों में से एक धर्मस्‍थल के चौकीदार कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सोमवार को रसोइये को भी दबोच लिया गया है। पुलिस उससे जरूरी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें