फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: छेड़छाड़ के विरोध पर घर में घुसकर 11वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Sat, 24 Oct 2020 10:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • फिरोजाबाद में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात कमरे में सो रही छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर फोर्स के साथ एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया। मृतका के पिता की तहरीर पर तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


पिता का आरोप है कि नामजद आरोपियों ने 15 दिन पहले विवाद होने के बाद जान से मारने की धमकी दी थी। गुरुवार को स्कूल जाने के दौरान उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने इसका विरोध किया था। 


पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में शनिवार दोपहर को आगरा जोन के एडीजी अजय आनंद, आईजी ए. सतीश गणेश ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक किशोरी के भाई और बहन से पूछताछ की। 

विज्ञापन

11वीं में पढ़ती थी छात्रा

प्रेमनगर डाकबंगला गली नंबर दो निवासी 16 वर्षीय छात्रा 11वीं की छात्रा थी। शुक्रवार रात तकरीबन 12 बजे उसकी गोली मार कर हत्या की गई। वह मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रही थी। सूचना मिलने के बाद करीब एक बजे पुलिस मौके पर पहुंची। 

रात को ही एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ फोरेंसिक टीम बुलाकर मामले की जांच पड़ताल कराई। 

मृतका के पिता ने बताया कि उनकी एनएच टू पर दुकान है। वह पुरानी बैटरी खरीदने का काम करते हैं। 15 दिन पूर्व जाटवपुरी निवासी मुशीर शाम सात बजे बैटरी आदि ढुलाई के बारे में बात करने के लिए उसके पास आया था। इसी दौरान मुशीर की मोहल्ले के गौरव चक, सोपाली यादव, नितिन से किसी बात पर विवाद के दौरान मारपीट हो गई थी। 
विज्ञापन

आरोपियों ने दिन में छात्रा से छेड़छाड़ की थी

मुशीर को बचाने पर मारपीट करने वालों ने उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। 22 अक्तूबर को उनकी बेटी स्कूल जा रही थी। इन लोगों ने रास्ते में रोककर बेटी से छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी। बेटी ने घर आकर यह जानकारी दी थी। डर के कारण पुलिस में शिकायत नहीं की। 

मृतका के पिता का आरोप है कि 23 अक्तूबर रात 11.45 बजे मनीष चौधरी, सोपाली यादव, गौरव चक तीन अन्य साथियों के साथ मेरे घर में घुस आए। मनीष चौधरी और उसके साथियों ने बेटी को गोली मार दी। गोली की आवाज को सुनकर वह नीचे आए तो वह तीनों अपने साथियों के साथ तमंचा लहराते हुए भाग निकले। 

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) जोन अजय आनंद ने बताया कि थाना रसूलपुर के प्रेमनगर डाकबंगला में किशोरी की हत्या के मामले में पिता की तहरीर पर तीन नामजद तथा तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना में मुख्य आरोपी सहित एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। 

मृतका ने बताया कि उनके मकान के नीचे मुख्य गेट पर लोहे का चैनल लगा है। चैनल पूरा लगा था लेकिन ताला नहीं लगा था। क्योंकि उसके पिता और मां पड़ोस में रह रहे उसके भाई के घर गए थे। उन्हें रात को लौटकर घर आना था इस लिए चैनल पर ताला नहीं लगाया था। इसी रास्ते से आरोपी घर में घुस आए थे।




अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें