फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में छात्रा की मौत के बाद बवाल, पथराव में पुलिसकर्मी घायल

Mon, 25 Sep 2017 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
प्रांशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा में कालेज जा रही साइकिल सवार बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद भी एक घंटे तक पुलिस के नहीं पहुंचने से लोगों का आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर पुलिस पर भी पथराव कर दिया। 
विज्ञापन


पथराव में दो थाना प्रभारियों के साथ ही अन्य पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। आक्रोशित लोगों को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले चलाने के साथ लाठियां फटकारनी पड़ी। दो घंटे तक एटा-फर्रुखाबाद मार्ग पर अराजकता की स्थिति रही। दो घंटे बाद कड़ी मशक्कत कर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर काबू पा सके।

बताय गया है कि एटा के थाना मलावन क्षेत्र के गांव सोहार निवासी प्रांशी (17) पुत्री सतेंद्र बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सोमवार को वह साइकिल से परसोंन स्थित जनता डिग्री कालेज जा रही थी। थाना बागवाला क्षेत्र के गोला कुआं के निकट तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

पुलिस के देर से पहुंचने पर फूटा गुस्सा

हादसा - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भागने लगा। इस पर लोगों ने उसे दबोच लिया और एक दुकान में बंद कर दिया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी लेकिन एक घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस पर लोगों का आक्रोश भड़क उठा। 

आक्रोशित लोगों ने एटा-फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम लगाते हुए ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। एक घंटे बाद पुलिस को देखकर आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। पथराव में थाना जैथरा प्रभारी इंद्रेश पाल, देहात प्रभारी दशरथ सिंह के साथ अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए। जानकारी पर एडीएम और एएसपी संजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

दो घंटे बलवाइयों के कब्जे में रहा मार्ग

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई भी अधिकारियों की बात सुनने को तैयार नहीं था। काफी समझाने के बाद भी लोगों के नहीं सुनने पर एटा-फर्रुखाबाद मार्ग पर अराजकता की स्थिति हो गई। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोलों के साथ लाठियां फटकारी। 

करीब दो घंटे बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को थाने पर खड़ा करवा दिया। इधर, बेटी की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिवारीजनों ने मौके की ओर दौड़ लगा दी। जानकारी पर महाविद्यालय की छात्राएं भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें