फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: इंडियन ओवरसीज बैंक में 57 लाख का डाका, स्टाफ को शौचालय में बंदकर लुटेरे फरार

Wed, 16 Dec 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर 57 लाख रुपये लूटे
  • चार बदमाशों ने 15 मिनट में की वारदात, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए
विज्ञापन
इंडियन ओवरसीज बैंक आगरा में लूट: इसी शाखा में हुई लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ग्वालियर रोड पर रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में अधिकारियों और कर्मचारियों को बंधक बनाकर चार बदमाशों ने 56.94 लाख का डाका डाला। मंगलवार को शाम 4:50 बजे तमंचे और चाकू से लैस होकर आए बदमाशों ने 15 मिनट में दुस्साहसिक वारदात की। एक बदमाश बाहर खड़ा रहा। भागने से पहले बैंक स्टाफ को शौचालय में बंद कर दिया। इसके बाद सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए। आधा घंटा बाद पहुंची पुलिस ने शहर भर में चेकिंग कराई लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन


डिप्टी मैनेजर विवेक यादव ने बताया कि शाम चार बजे बैंक का चैनल (मुख्य गेट) बंद हो चुका था। 4:50 बजे वह बाहर लगे एटीएम की कनेक्टिविटी चेक करने के लिए निकले तभी मंकी कैप लगाए एक बदमाश तेजी से आया और सीने पर चाकू लगा दिया। बदमाश उन्हें बैंक के अंदर ले गया। उसके पीछे तीन और बदमाश आ गए। दो के पास तमंचे व एक के पास चाकू था। 



बदमाशों ने मैनेजर अनीता मीणा, कैशियर प्रशांकी बघेल और क्लर्क शशांक वीरेश पर असलहे तान दिए। फिर करेंसी चेस्ट खुलवा कर कैश निकलवाया और डिप्टी मैनेजर के ही बैग में रख लिया। कैशियर के पास रखा कैश भी ले लिया। कुल 56.94 लाख रुपये लूटे। इसके बाद बदमाशों ने डिप्टी मैनेजर और अन्य लोगों को शौचालय में बंद कर दिया। बदमाशों के जाने के करीब 20 मिनट बाद सरोज नाम की एक महिला लोन की जानकारी के लिए आई, उसने शौचालय का गेट खोला। तब मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'शोर मचाया तो गोली मार देंगे...'.

डिप्टी मैनेजर विवेक यादव ने बताया कि बदमाशों ने बैंक के अंदर आते ही पूरे स्टाफ को एक जगह एकत्र किया और धमकी की कि अगर किसी ने शोर मचाया तो गोली मार देंगे। एक बदमाश ने कहा कि चालाकी मत करना, जितना कैश है, पूरा चाहिए।

पड़ोस के क्लीनिक के कैमरों में दिखे बदमाश

बैंक के बराबर में एक डॉक्टर का क्लीनिक है। इसके कैमरों में बदमाश बाइक से जाते हुए नजर आए हैं। पुलिस ने रिकार्डिंग ले ली है। हालांकि इसमें न बदमाशों के चेहरे स्पष्ट हैं और न ही बाइक का नंबर। बैंक का चपरासी पुनीत घटना से पहले चाय लेने गया था, वह बदमाशों के जाने के काफी देर बाद लौटा। पुलिस ने उससे पूछताछ की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि बैंक लुटेरों की तलाश में चार टीमें लगाई हैं। बैंक लूट की पुरानी घटनाओं में शामिल बदमाशों के बारे में भी छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें