फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फैक्ट्री में बदमाशों का धावा, गार्ड की पिटाई कर लूटपाट

Sun, 21 Jan 2018 09:16 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पिटाई से घायल सिक्योरिटी गार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के नुनिहाई में शनिवार रात को स्टेब्लाइजर फैक्ट्री और ढलाई कारखाना में छह बदमाशों ने धावा बोला। स्टेब्लाइजर फैक्ट्री में एक गार्ड के हाथ-पैर तोड़ दिए। इसके बाद ढलाई कारखाना में भी दो गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट की। 
विज्ञापन


कमला नगर निवासी अनिल अग्रवाल की नुनिहाई स्थित राम द्वारा में इलेक्ट्रिक इंडिया के नाम से स्टेब्लाइजर और स्टार्टर की फैक्ट्री है। रात में गार्ड सियाराम निवासी नगला बालचंद्र और शत्रुघभन निवासी सुमित नगर, मंडी समिति ड्यूटी पर रहते हैं। 

अनिल फैक्ट्री पर बाहर से ताला लगाकर जाते हैं। गार्ड अंदर रहते हैं। शनिवार रात को 12 बजे छह बदमाशों ने पहले फैक्ट्री का ताला तोड़ा। मगर, गेट अंदर से भी बंद था। इस पर बदमाश दीवार फांदकर अंदर प्रवेश कर गए।सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज सुनकर सियाराम और शत्रुघभन आ गए। शत्रुघभन ने एक बदमाश को पकड़ लिया। इस पर बदमाश के साथियों ने सरिया और रॉड से हमला बोल दिया। शत्रुघभन के हाथ-पैर तोड़ दिए। सियाराम की भी पिटाई लगाई। 

बदमाश 25 किलोग्राम कापर, दो मोबाइल और पर्स लूटकर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने बराबर में अलबतिया निवासी हुब्बलाल के ढलाई कारखाना पर धावा बोला। गार्ड कमलेश और कामता प्रसाद ड्यूटी पर थे। 

शोर मचाने पर बदमाशों ने दोनों गार्ड के हाथ-पैर बांध दिए। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद दोनों के मोबाइल, 1500 रुपये और एक कुंतल पीतल लूटकर ले गए। 

बंधन मुक्त होने के बाद कमलेश ने घटना की जानकारी पुलिस और कारखाना मालिक को दी। स्टेब्लाइजर फैक्ट्री मेें लूटपाट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें