फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: चार सुरक्षा कर्मचारियों को बंधक बनाकर बिजली विभाग के गोदाम में डाका, तीन असलहा लूटे

Wed, 06 Jan 2021 03:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मैनपुरी में लूट की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जानकारी करती हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के सिरसागंज रोड स्थित साउथ यूपीपीटीसीएल (उत्तर प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कोरपोरेशन लिमिटेड) के अस्थाई गोदाम में मंगलवार रात बदमाशों ने डाका डाला। गोदाम की सुरक्षा में तैनात चार सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर बदमाश एक रायफल और दो सिंगल बैरल बंदूक लूट ले गए। बुधवार सुबह जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस के साथ आईजी आगरा जोन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन



सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत साउथ यूपीपीटीसीएल के पास 35 साल के लिए ट्रांसमिशन पावर हाउस खर्रा के संचालन की जिम्मेदारी है। कंपनी ने बिजली उपकरण रखने के लिए सिरसागंज मार्ग पर अस्थाई गोदाम बना रखा है। मंगलवार रात करीब 12 बजे करीब आठ-दस बदमाशों ने गोदाम में डाका डाला। बदमाशों ने यहां तैनात सुरक्षा कर्मचारी अवनीश कुमार निवासी नगला छोटे थाना एलाऊ, नंदकिशोर निवासी नगला खुशाल करहल, प्रदीप सिंह निवासी नगला रामकिशन जिला फर्रुखाबाद और शशांक सिंह निवासी नगला पाल थाना कुर्रा को बंधक बना लिया।


बदमाशों ने चारों सुरक्षाकर्मचारियों को पीटते हुए शशांक की राइफल, नंदकिशोर और प्रदीप की सिंगल बैरल बंदूक लूट ली और फरार हो गए। जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार तड़के एसपी अविनाश पांडेय भी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू की। बुधवार दोपहर आईजी आगरा जोन ए सतीश गणेश (एडीजी प्रमोट) ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। उन्होंने वारदात का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश स्थानीय पुलिस को दिए। देर शाम तक बदमाशों का सुराग नहीं लग सका था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड से तीन असलहा लूट ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। जल्द से जल्द वारदात का खुलासा कर अपराधियों को जेल भेजा जाएगा ए सतीश गणेश, आईजी आगरा जोन (एडीजी प्रमोट)

छीना झपटी में एक बदमाश को लगी गोली
साउथ यूपीपीटीसीएल (उत्तर प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड) के गोदाम में बदमाशों ने धावा बोलने के साथ ही सुरक्षा कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इस दौरान असलहा लूटे जाने के दौरान बदमाशों और सुरक्षा कर्मचारियों के बीच हुई छीना झपटी में राइफल से फायर हो गया। गोली एक बदमाश को लगी, इसके बाद सभी बदमाश असलहा लूटकर भाग गए। पुलिस को भी घटनास्थल पर एक खाली खोखा मिला है। हालांकि आईजी का कहना है कि इसके बारे में अभी पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कह सकते।

मंगलवार रात सिरसागंज रोड स्थित साउथ यूपीपीटीसीएल के गोदाम डाका डालने आए बदमाशों के पास असलहा थे, इस बारे में कोई भी गार्ड सही जानकारी नहीं दे सका। एक गार्ड के अनुसार जब बदमाश पीटते हुए असलहा छीनने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान राइफल से गोली चल गई। गोली एक बदमाश को लगी। दो बंदूक और राइफल लूट करने के बाद बदमाश साथी के घायल होने की बात कहते हुए भागे थे। उधर पुलिस को भी घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान टेंट से एक कारतूस का खोखा मिला है। बदमाश को गोली लगने के मामले में जब आईजी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में पुख्ता तौर पर कुछ भी बता पाना संभव नहीं है। पुलिस टीमें अपराधियों की तलाश में लगी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें