फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक ने लुटेरों को चप्पल-जूतों से पीटा

Sat, 29 Aug 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से पर्स तीन लूटकर भागते लुटेरों की बाइक की टक्कर कार से हो जाने पर तीनों पब्लिक के हत्थे चढ़ गए।  लोगों ने इन्हें ऐसा सबक सिखाया कि जिंदगी भर याद रखेंगे । लात-घूंसों और लाठी-डंडे ही नहीं, चप्पल और जूतों से भी जमकर पीटा। पब्लिक के गुस्से के सामने पुलिस भी काफी देर तक चुपचाप रही। बाद में हरीपर्वत थाने की फोर्स ने उन्हें लोगों से छुड़ाया और थाने लेकर आए।
विज्ञापन

दरअसल, दयालबाग के प्रगति पुरम निवासी मिनी जैन अपराह्न तकरीबन साढ़े तीन बजे पुष्पांजलि हास्पिटल से रिक्शे से घर लौट रहीं थीं। आरबीएस चौराहे के पास पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उनके हाथ में लगा पर्स लूट लिया। पर्स में कुछ रुपये और मोबाइल रखा हुआ था। उन्होंने शोर मचा दिया। वह रिक्शे से उतरकर उनके पीछे दौड़ी। इस पर बदमाश हड़बड़ा गए और बाइक तेज दौड़ा ली। इसी बीच बदमाशों की बाइक सामने से आती कार से टकरा गई। बदमाश सड़क पर गिरे तो पीछेे से आई महिला ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने बदमाशों को पकड़ लिया। उनकी जमकर धुनाई लगाने लगे। तीनों बदमाशों की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की। इतने से ही मन नहीं भरा तो चप्पल-जूतों से भी पीटने लगे। सूचना पर चीता मोबाइल के सिपाही पहुंचे, लेकिन लोगों ने पुलिस के सामने ही उनको पीटा। सूचना पर हरीपर्वत एसओ पहुंचे। इसके बाद ही लोगों ने लुटेरों को पुलिस के हवाले किया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए बदमाशों में दो मोहनपुरा और एक काला महल क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है।
पुलिस ने चेन लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की
सीमा विवाद के चलते लुटेरों की तलाश भी नहीं की गई
 आगरा। एमजी रोड-2 स्थित चाणक्य पुरी मोड़ पर शुक्रवार दोपहर बाइक 12 बजे सवार दो बदमाशों ने स्कूटर से घर लौट रही महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने पर शाहगंज पुलिस पहुंची, मगर अपना क्षेत्र न होने के कारण कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। बाद में जगदीशपुरा पुलिस भी आ गई। एक घंटे तक दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। लुटेरों की तलाश भी नहीं की।
विज्ञापन

 बाइक सवार बदमाशों ने मारुति एस्टेट निवासी कविता वर्मा के गले से चाणक्य पुरी के मोड़ पर चेन लूट ली। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। इस पर कविता ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। कंट्रोल रूम ने शाहगंज पुलिस बताया। शाहगंज ने े सीमा क्षेत्र जगदीशपुरा का बताते हुए वहां की पुलिस को सूचना दी। अब दोनों थानों की पुलिस आ गई, लेकिन एक घंटे तक यही होता रहा कि इलाका किसकी सीमा में आता है। पुलिस का यह नजारा देखकर कविता ने रिपोर्ट लिखाने से इंकार कर दिया। वह वापस घर चली गईं।
जाओ, अब मैं रिपोर्ट नहीं लिखाउंगी
सूचना पर सीओ लोहामंडी राजेंद्र यादव भी मौका ए वारदात पर पहुंच गए। वह महिला के घर भी गए, लेकिन कविता ने साफ इंकार कर दिया कि अब उन्हें रिपोर्ट नहीं लिखानी है। उन्होंने कहा कि जब अभी यह हाल है तो बाद में क्या होगा।  सीओ ने बताया कि महिला ने चेन लूट की सूचना दी, लेकिन रिपोर्ट लिखाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें