फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके सर पर थी सुरक्षा की जिम्मेंदारी, वही चोरी कर हुआ फरार

Tue, 23 Aug 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
शोरूम से डेढ़ लाख चुराकर भाग रहा गार्ड गिरफ्तार - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
सेक्टर-17 स्थित शोरूम से डेढ़ लाख रुपये चोरी करने के आरोप में पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की हुई नगदी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

 जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान दड़वा निवासी अनिल कुमार (30) के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से उत्तरप्रदेश के रायबरेली का रहने वाला है। वो सेक्टर-17 में ही एक अन्य दुकान पर बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात था।

 एसएचओ रंजीत सिंह ने बताया कि वुडलैंड शोरूम के मैनेजर ललित कुमार ने सोमवार की सुबह शिकायत दर्ज करवाई की उनके शोरूम से किसी ने डेढ़ लाख रुपये चोरी किये है। जांच में सामने आया कि चोर शोरूम में पीछे के  रास्ते से दाखिल हुआ और शोरूम के लॉकर में रखा डेढ़ लाख कैश चोरी करके भाग निकला।
विज्ञापन


 पुलिस की जांच में सामने आया कि रात में सिक्योरिटी गार्ड अनिल ड्यूटी पर था। अनिल के मोबाइल से रात को एक ही नंबर पर कई फोन किए गए थे। शक होने पर पुलिस ने उसके  फोन की लोकेशन निकलवाई तो रेलवे स्टेशन के पास की मिली। पुलिस का कहना है कि आरोपी ट्रेन में बैठ चुका था। पुलिस ने आरोपी से तलाशी के दौरान चोरी किए डेढ़ लाख रुपये बरामद कर उसको गिरफ्तार लिया। आरोपी गार्ड को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें