फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड से खींच नवजात का शव कुत्ते ने नोंच खाया

Mon, 22 Jun 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में रविवार सुबह दिल को हिला देने वाली घटना हुई। जुड़वां बच्चों में से मृत जन्मे नवजात का शव मां-बाप की आंखों के सामने ही कुत्ता उठा ले गया और नोंच-नोंचकर खाने लगा। खुद सीएमओ मामले की जांच के लिए देर शाम सीएचसी पहुंचे। अस्पताल के इंतजामात पर उठ रहे सवालों से पीछा छुड़ाने के लिए दूसरे बच्चे की इलाज की जरूरत के बाद भी मां को डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि देर शाम बच्चे को इलाज के लिए जच्चा के साथ आगरा भिजवाया गया। घटना की मजिस्ट्रेेटी जांच भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

चौरंगाहार गांव की सबीना (पत्नी राहुल) को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार सुबह 7.35 बजे सीएचसी में भर्ती कराया गया। सुबह 8.15 बजे उसने जुड़वां बच्चाें को जन्म दिया। इनमें से एक मृत पैदा हुआ। दूसरे की हालत गंभीर थी। अस्पताल के स्टाफ ने नवजात के शव को डिब्बे में बंद कर परिवारीजनों को दे दिया और दूसरे को आगरा रेफर कर दिया। राहुल ने बताया कि थोड़ी देर बाद ही एक कुत्ता वार्ड में घुस आया। इससे पहले कि वे उसे भगाते उसने डब्बे से नवजात का शव खींचा और मुंह में दबाकर बाहर भागा। वे शोर मचाते पीछे दौड़े पर कुत्ता कहीं दुबक गया। थोड़ी देर बाद वह उन्हें अस्पताल परिसर में ही शव को नोंच-नोंचकर खाता दिखा। उसे भगाकर किसी तरह शव छुड़ाया गया।
घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। बकौल राहुल वह दूसरे बच्चे को आगरा ले जाना चाहता था लेकिन आनन-फान उसकी पत्नी को डिस्चार्ज कर एंबुलेंस से घर भिजवा दिया गया। शाम को उन्हें फिर एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। सबीना के बयान दर्ज कर उसे बच्चे के साथ आगरा भेजा गया। आगरा के प्रभारी जिलाधिकारी दीपक मीणा ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद एडीएम बाह उमाशंकर ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने अस्पतालकर्मियों और पीड़ित परिवार के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें