रिटायर्ड एएसपी अशफाक अहमद के बेटे पर है आरोप
न्यू आगरा क्षेत्र की युवती का धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म के मामले में आरोपी रिटायर्ड एएसपी अशफाक अहमद के बेटे सोहेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई जिलों में दबिश दे रही है। वहीं पीड़िता का मंगलवार को मेडिकल कराया गया। गुुरुवार को कोर्ट में उसे बयान के लिए ले जाया जाएगा।
बता दें, थाना जगदीशपुरा में युवती ने सोहेल पर शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराने और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें अशफाक अहमद पर धमकी देने का आरोप है। मुकदमे में उनके साथ चार लोगों को नामजद किया गया है। लोहामंडी सीओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही है। वहीं पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। गुरुवार को उसके धारा 164 में बयान दर्ज कराए जाएंगे।